Tuesday, March 17, 2026

पलामू में चचेरे भाई को टांगी से काट डाला, घरेलू विवाद में दिया घटना को अंजाम

Share

पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहारा गांव में 20 वर्षीय रोहित चौहान को उनके सगे चचेरे भाई साहिल चौहान ने टांगी से वारकर मार डाला. घटना शुक्रवार को रात की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने घरेलू विवाद में घटना को अंजाम दिया है.

आरोपी साहिल चौहान गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मृतक रोहित चौहान की मां ने थाने में आरोपी साहिल चौहान के खिलाफ लिखित आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज करायी. इसके बाद पलामू पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या कहा थाना प्रभारी ने

थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि घटना के पीछे घरेलू विवाद है. जिसके कारण घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Read more

Local News