पलामू: रामगढ़ थाना क्षेत्र के खैराही में एक व्यक्ति सत्यदेव पर आरोप है कि उसकी गलती से उसके तीन वर्ष के बेटे की जान चली गई है. सत्यदेव घर से एसयूवी बाहर निकल रहा था. इसी क्रम में उसका तीन वर्ष की बेटा गाड़ी की चपेट में आ गया. बाद में तीन वर्षीय बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई. पिता ने बिना पोस्टमार्टम करवाए शव को दफना दिया.
मृतक बच्चे की मां शनिवार को थाने पहुंची जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा. मृतक बच्चे की मां सुनीता देवी ने अपने पति सत्यदेव यादव पर गंभीर आरोप लगाए है. सुनीता देवी का कहना है कि उनके पति का किसी महिला के साथ अवैध संबंध है. इसी अवैध संबंध में उन्हें कुचलने की भी कोशिश की, जिसमें उनके तीन वर्ष का बेटा अनंत यादव चपेट में आ गया था.
रामगढ़ के थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सत्यदेव यादव किसी बीमार व्यक्ति की मदद के लिए स्कॉर्पियो घर से बाहर निकल रहा था. इसी क्रम में उसका तीन वर्ष के बेटा चपेट में आ गया था. बाद में उसे इलाज के लिए डालटनगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है.
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है और सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों के अनुसार पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते थे. सुनीता देवी के तीन बच्चे हैं इस घटना में मंझले बेटे की मौत हुई है.


