Friday, April 10, 2026

पलटा ट्रक, घंटों दबा रहा चालक, बाल बाल बच्चे लोग!

Share

हजारीबाग न्यूज़ : चौपारण, दनुआ के मंदिर के समीप रविवार दोपहर 2:00 बजे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।जिससे चालक बहुत देर तक गाड़ी में दबा रहा। एक घंटा के मस्कक्त के बाद घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाल कर सामुदायिक अस्पताल में भेज दिया गया
। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।दनुआ के जीटी रोड में सड़क को चोरदहा बॉर्डर तक वन में कर दिया गया है।इसी कारण से वह ट्रक दनुआ कट को क्रॉस कर दूसरे लेने की ओर जा रही थी। तभी ट्रक और नियंत्रित हो गया और पलट गया। चालक केविन में ही फस गया। जिससे स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश स्वयं मदद में जुटे हुए थे। एनएचएआइ के एंबुलेंस टीएमटी प्रकाश रजक ने बताया कि चालक का एक हाथ फैक्चर है सर में भी गंभीर चोट लगी है। जिससे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। चालक की पहचान आधार कार्ड से जगदेव यादव के रूप में हो रहा है

Read more

Local News