Friday, March 6, 2026

पत्नी से विवाद, बाइक सहित कुएँ में युवक नें लगाई छलांग, बचाने गए चार लोगों सहित 5 की मौत!

Share

हज़ारीबाग न्यूज़ : हजारीबाग में बुधवार को कुएं में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई।
घटना चरही के चुर्चू प्रखंड स्थित सड़वाहा गांव की है।एक युवक अपनी पत्नी से विवाद के बाद बाइक समेत कुएं में कूद गया इससे उसकी मौत हो गई। उधर उसे बचाने गए चार लोग कुएं में भी उतरे और उनकी भी जान चली गई।मृतकों में सुन्दर करमाली, राहुल करमाली,सूरज भैया विनय करमाली और पंकज करमाली शामिल है।वहीं पंकज करमाली और बिनय करमाली सगे भाई थे। और राहुल करमाली अपने माँ, बाप का एकलौता पुत्र था। स्थानीय लोगो नें घटना की जानकारी देते हूए बताया की मृतक सुन्दर और उसकी पत्नी रूपा के बीच विवाद चल रहा था। घटना की सुबह भी दोनों पति पत्नी के घरेलु विवाद के बाद सुंदर गुस्से में घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला और मोटरसाइकिल सहित कुएँ में कूद गया। कुएं से पानी निकाल शवो को निकलना पड़ा, घटना की जानकारी मिलने पर आसपास रहने वाले राहुल, पंकज, सूरज और विनय कुएं में सुंदर की जान बचाने के लिए उतरे पर वह भी डूब गए और उनकी भी कुएं में डूबने से मौत हो गई। एक साथ पांच मौत होने के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव
को कुएं से निकलने के बाद शेख भिखारी कॉलेज हजारीबाग में पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। कुएं में पानी होने के कारण शव को निकालना मुमकिन नहीं था,मोटर के द्वारा कुएं से सारा पानी निकाल फिर 5 शवो को कुएं से निकला गया। उधर मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी

Read more

Local News