Friday, March 27, 2026

 पत्नी और साला ने मिलकर की मेरे बेटे की हत्या; केस दर्ज

Share

भागलपुर के तातारपुर में रवि कुमार की हत्या के मामले में उसकी मां ने पत्नी सबीना और साले सफीर पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मीना देवी के अनुसार रवि ने दो साल पहले सबीना से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि रवि को ससुराल वाले विदाई के बहाने ले गए और उसकी हत्या कर दी।

भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र के रिकाबगंज निवासी रवि कुमार की हत्या मामले में मां मीना देवी के फर्द बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

मां ने बेटे की हत्या में उसके साले सफीर उर्फ सुपीर, नौशाद की पत्नी और रवि की पत्नी सबीना परवीन को नामजद आरोपित बनाया है।मृत रवि की मां ने अपने बयान में कहा है कि रवि दो साल पूर्व मुस्लिम लड़की सबीना परवीन से प्रेम विवाह किया था। सबीना से दस साल का एक लड़का दिव्यांशु है।

16 जून 2025 को रवि कुमार को बहू सबीना की विदाई के लिए उसका साला सफीर उर्फ सुपीर, सास समेत तीन लोग यह बोल कर ले गए कि वह सबीना की विदाई कर देगा।अपने बेटे को वापस घर आने में काफी देर हो गई और देर रात हो गया तो बेटे के मोबाइल पर जब कॉल किया तो किसी अनजान व्यक्ति ने काॅल रिसीव करते हुए कहा कि रवि बरारी रिफ्यूजी कॉलोनी के समीप एक रेस्टोरेंट के समीप मृत अवस्था में पड़ा है।उक्त सूचना पर परिजनों के साथ मौके पर पहुंच बेटे के शव को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।दर्ज केस में मां ने कहा कि साजिश के तहत रवि के ससुराल वालों ने बेटे रवि की हत्या कर दी। बरारी थाने की पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तातारपुर थाने की पुलिस से संपर्क साध छापेमारी कर रही है।दूसरी जगह हत्या करने का संदेह दो साल पूर्व मुस्लिम युवती सबीना परवीन से प्रेम विवाह रचाने वाले तातारपुर के रिकाबगंज निवासी मनोज यादव के पुत्र रवि कुमार की हत्या दूसरी जगह कर शव को रेस्टोरेंट के समीप फेंक दिया गया था।16 जून की रात हत्या कर शव को देर रात ठिकाने लगा दिया गया था। 17 जून की सुबह स्थानीय लोग ने बरारी पुलिस को सूचना दी थी। रवि के मोबाइल पर कॉल आने पर मां को घटना की जानकारी दी गई थी।मृत रवि के मुंह में गंगा नदी का मिट्टी-बालू ठूंसा हुआ था। जिससे यह कयास लगाया जा रहा कि बालू ठूंस कर हत्या कर दी गई होगी। सही तस्वीर पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में ही सामने आ सकेगी।

Read more

Local News