जमुई के झाझा में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झाझा (जमुई)। थाना क्षेत्र के एक गांव में पति की नजर जब दूसरी लड़की पर पड़ी तो पत्नी उसे बोझ लगने लगी। इसके बाद उसने पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और मारपीट भी की। पीड़ित महिला ने पति समेत ससुराल वालों के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि करहरा गांव के अरुण यादव की पत्नी राखी देवी ने कहा कि उनकी शादी 02 मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। इस बीच एक संतान भी हुआ। हाल ही में अरुण का एक अन्य लड़की से अवैध संबंध शुरू हो गया, जिसकी जानकारी राखी देवी को 06 मई को मिली।
जब उसने इसका विरोध किया तो पति अरुण यादव के साथ-साथ ससुर प्रकाश यादव, भैंसूर लालू यादव, जगन यादव, सास पानो देवी और ननद निभा कुमारी ने उसे घर से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर दिया।


