पटना सहित बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा और पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।
पटना। राज्य में ठंड का असर धीरे-धीरे दिखाना शुरू किया है। सुबह और रात के समय ठंड का असर बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी सहित प्रदेश के सभी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने के साथ पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा।
तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। तीन दिनों बाद न्यूनतम व पांच दिनों बाद अधिकतम तापमान में क्रमिक गिरावट की संभावना है। दिन में धूप निकलने के साथ हल्की कनकनी का असर रहेगा।
गुरुवार को मधेपुरा को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 24.0 डिग्री सेल्सियस एवं 28.0 डिग्री सेल्सियस किशनगंज का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
पटना सहित 11 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस एवं 8.3 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य के भागलपुर जिले के सबौर, जीरादेई, औरंगाबाद, शेखपुरा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।
गुरुवार को तीन सौ मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राज्य का न्यूनतम तापमान 8.3 -13.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राजधानी व आसपास इलाकों में सुबह में कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने के साथ लोगों को ठंड से राहत मिली।
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना का अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का अधिकमत तापमान 24.8 और न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


