बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। पटना समेत कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सिवान के जीरादेई में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कैमूर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
कैमूर का तापमान सर्वाधिक
पटना के अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस एवं 30.5 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाक़ो का मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा। राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
|---|---|---|
| पटना | 26.6 | 13.6 |
| गया जी | 27.6 | 10.6 |
| भागलपुर | 26.5 | 10.6 |
| मुजफ्फरपुर | 25.8 | 13.7 |


