Monday, July 6, 2026

पटना में लड़की ने अपनी सहेलियों पर लगाए आरोप – कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा, चिल्लाने पर चाकू..

Share

पटना में एक छात्रा को अपनी सहेलियों द्वारा प्रेमी से बात करने पर फ्लैट में बुलाकर प्रताड़ित किया गया। लड़कियों ने उसका मोबाइल छीन लिया उसे कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा और चाकू से हमला किया। पीड़िता ने एसके पुरी थाने में पांच लड़कियों और एक लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पटना। प्रेमी से बात करने पर लड़कियों ने छात्रा को खाने पर बुलाया और फिर फ्लैट में बंद कर उसकी बेल्ट से पिटाई कर दी। चिल्लाने पर चाकू से वार कर दिया।

पीड़िता किसी तरह उनकी चंगुल से बाहर निकली। उपचार के बाद एसके पुरी थाने में पांच लड़कियों और एक लड़के के खिलाफ शिकायत की है।

केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पीड़िता और आरोपित लड़कियां एक ही कॉलेज की छात्रा है।

उसने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली ने एसके पुरी स्थित अपने फ्लैट पर उसे खाना खाने के लिए बुलाया। वह जब फ्लैट पर पहुंची तो वहां पांच अन्य लड़कियां मौजूद थीं। वहां पहुंचते ही सभी ने उसका मोबाइल ले लिया और उसे फेंक दिया।

जब कारण पूछने लगी तो एक ने बोली कि तुम्हारा संबंध मेरे प्रेमी के साथ था। जब लड़के को फोन लगाया तो वह कबूल नहीं किया।

कमरे में बंद कर पीटा

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद लड़कियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। पहले थप्पड़, फिर बेल्ट से मारने लगी। इसी बीच एक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

किसी तरह वह उनके चंगुल से निकली और सरकारी अस्पताल में इलाज कराया।   इसके बाद रविवार को पीड़िता ने थाने इसकी शिकायत की।

Read more

Local News