Friday, March 6, 2026

पटना का कुख्यात चोर अजय राय मेरू क्षेत्र में चल रहा था दुकान!

Share

हजारीबाग न्यूज़: हजारीबाग मुफस्सिल थाना अंतर्गत ग्राम मेरू में गश्ती दल के सहयोग से बिहार पुलिस ने को कुख्यात और फरार कर अजय राय उर्फ अजय यादव को गिरफ्तार किया है। बुद्धा कॉलोनी ठाना क्षेत्र में दर्ज मामले में अजय राय प्राथमिक कि अभियुक्त है। पटना के मंदिरी थाना निवासी अजय राय उर्फ अजय यादव पिता द्वारिका राय के खिलाफ हाई कोर्ट से वारंटी जारी किया गया था।
जानकारी के अनुसार आरोपित अजय यादव पिछले छह माह से भी अधिक समय से मेरू में हार्डवेयर की दुकान चल रहा था। इसकी भनक पुलिस को लगते ही पटना से बुद्धा कॉलोनी पुलिस को इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस द्वारा उपलब्ध कराया गया।इसके बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस ने आरोपित गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत ले गई। इस बाबत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कुणाल किशोर ने बताया कि अपराधी और उग्रवादी के साथ-साथ अवैध धंधा करने वाले की सूचना गुप्त रूप से पुलिस या थाना को दी जा सकती है. सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा

Read more

Local News