Tuesday, March 17, 2026

पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल होगा वर्ल्ड क्लास; पीएम मोदी कर सकते हैं अप्रैल में उद्घाटन, जानें

Share

पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। अप्रैल में पीएम मोदी से उद्घाटन की कोशिश की जा रही है। सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को पटना हवाई

पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन अप्रैल में होगा। फरवरी तक निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। कोशिश की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करें। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को पटना हवाई अड्डा सलाहकार समिति की अध्यक्षता के बाद यह जानकारी दी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार की भी तैयारी चल रही है। पूर्व और पश्चिम दिशा में रनवे विस्तार के लिए शासन प्रशासन के लोग लगे हुए हैं, इससे विमानों के उतरने और उड़ान भरने में आसानी होगी।

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन में विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेगी। इसकी सालाना यात्री क्षमता दस लाख की होगी, जो अभी मात्र 2.3 लाख है। नए टर्मिनल भवन में एक समय में एक साथ 4500 यात्री बैठ सकेंगे। वर्तमान समय में इसकी क्षमता मात्र 1300 है। नए भवन में आगमन और प्रस्थान क्षेत्र में दो-दो वीआईपी हॉल बनेंगे। 11 पार्किंग होगी, जिसमें पांच एयरोब्रिज होगा।

Read more

Local News