Monday, March 30, 2026

‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से मशहूर शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती – इसकी पुष्टि उनके भाई शहबाज ने की है.

Share

पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल के फैंस के लिए बुरी खबर है. ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से मशहूर शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती हैं. शहनाज के भाई शहबाज ने इसकी पुष्टि की है. शहबाज ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से शहनाज गिल की एक तस्वीर भी पोस्ट की है और उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की है.

शहनाज गिल और उनके भाई शहबाज अक्सर अपने फैंस के लिए मजेदार पोस्ट साझा करते रहते हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बहन-भाई की लड़ाई का मजेदार पोस्ट किया था. वीडियो में शहनाज अपने भाई का मेकअप करती दिख रही थी. इस दौरान हंसी-मजाक में शहनाज अपने भाई थप्पड़ पर जड़ती हैं. बहन-भाई का यह मजेदार वीडियो उनके चाहने वालों को काफी पसंद आया है.

वीडियो अपलोड करने के के कुछ घंटे के बाद शहबाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बहन की एक तस्वीर पोस्ट की. यह तस्वीर शहबाज ने आज (4 अगस्त) पोस्ट की है और कैप्शन में ‘जल्द ठीक हो जाओ’ लिखा है. तस्वीर में शहनाज अस्पताल की ड्रेस में बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं. शहनाज गिल की वजह से अस्पताल में भर्ती हुई हैं और कितने दिनों से भर्ती हैं, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं है.

फैंस ने शहनाज के लिए की प्रार्थनाएं
ऐसी तस्वीर सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. एक फैन ने शहनाज की तस्वीर एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है, ‘मुझे लगा था कि तुम ठीक हो गई हो. मैं सोच भी नहीं सकती थी कि जब आपने “सेंड गुड वाइब्स” लिखा था, तब आप इतनी बीमार थीं कि अस्पताल चली गईं. शहनाज गिल, आपको अस्पताल के बिस्तर पर देखकर मुझे अच्छा नहीं लग रहा. जल्दी ठीक हो जाओ और जल्दी ठीक हो जाओ.

एक फैन लिखा है, ‘शहनाज गिल की तबियत ठीक नहीं है, वह अस्पताल में हैं. प्लीज सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें.’ ऐसे ही कई फैंस ने शहनाज गिल के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा किए हैं.

शहनाज गिल का वर्क फ्रंट
शहनाज गिल ने ‘बिग बॉस 13’ में अपनी नटखट अदाओं से दर्शकों का दिल जीतती दिखी थी. शो में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी. वहीं, सलमान खान ने उन्हें ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ का टैग भी दिया था. शो के बाद उन्हें कई ऑफर्स मिलें.

2023 में शहनाज गिल बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं. इसके बाद वह फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ दिखीं, जिसमें भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शिबानी बेदी शामिल थीं. फिल्म का प्रीमियर 2023 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में हुआ था. वह 2024 की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में एक स्पेशल सॉन्ग में नजर आई थीं. इस फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी थे.

shehbaz badesha

Read more

Local News