ग्लोबल स्टार शकीरा करीब 19 साल भारत में परफॉर्म करेंगी. क्या वह दिलजीत सिंह संग स्टेज भी शेयर करेंगी? चलिए जानते हैं इसके बारे में…
ग्लोबल पॉप सेंसेशन शकीरा इस साल अपने लाइव कॉन्सर्ट से इंडियन स्टेज पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह लगभग 19 साल बाद भारतीय स्टेज पर वापसी कर रही हैं. खबर है कि पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ भी उनके साथ स्टेज पर रंग जमाते दिखेंगे.
अपनी दमदार आवाज, एनर्जेटिक कोरियोग्राफी और आइकॉनिक ग्लोबल हिट्स के लिए जानी जाने वाली शकीरा ने दुनिया भर में एक लॉयल फैन बेस बनाया है. उनके कॉन्सर्ट्स ने पहले ही देश भर के म्यूजिक लवर्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है
इसी एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, ऐसी खबरें हैं कि पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट के दौरान सरप्राइज अपीयरेंस दे सकते हैं और शकीरा के साथ स्टेज पर शामिल हो सकते हैं. हालांकि इस कोलेबोरेशन की अभी तक ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दो ग्लोबल परफॉर्मर्स के स्टेज शेयर करने की संभावना ने फैंस के बीच बज पैदा कर दिया है.
फीडिंग इंडिया
शकीरा के इंडिया टूर, जिसका नाम फीडिंग इंडिया है, के बारे में बात करें तो शकीरा ने मुंबई शो की तारीख में एक और तारीख जोड़ दी है. नया शो 11 अप्रैल को महालक्ष्मी रेसकोर्स में होगा. जबकि मुंबई में उनका पहला शो 10 अप्रैल को होगा. इसके बाद 15 अप्रैल को दिल्ली में एक और हाई-एनर्जी शो करेंगी, जिससे इंडियन फैंस को उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस लाइव देखने का मौका मिलेगा.
शकीरा के कॉन्सर्ट का टिकट प्राइज
कॉन्सर्ट के टिकट फिलहाल डिस्ट्रिक्ट अपडेट्स नाम के टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं और उम्मीद है कि इन शो में भारी भीड़ उमड़ेगी. 9-10 मार्च, 2026 तक, डिस्ट्रिक्ट ऐप पर टिकट उपलब्ध हैं, जिनकी कीमतें जनरल एडमिशन के लिए 4,500 से 6,000 रुपये तक है. प्रीमियम, हाई-डिमांड और वीआईपी के लिए इसकी कीमत 32,000 से 35,000 रुपये तक हैं.
19 साल के बाद भारत आएंगी शकीरा
शकीरा 19 साल के बाद भारत में लाइव परफॉर्म करन वाली है. इससे पहले 2007 में ओरल फिक्सेशन टूर के दौरान मुंबई में उनकी परफॉर्मेंस हुई थी. अनाउंसमेंट के समय, शकीरा ने एक स्टेटमेंट के जरिए अपनी एक्साइटमेंट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कहा, ‘इंडिया में परफॉर्म करना मेरे लिए हमेशा से खास रहा है. मैं मुंबई और दिल्ली में अपने फैंस से जुड़ने के लिए एक्साइटेड हूं. यह टूर हर बच्चे को आगे बढ़ने के लिए जरूरी न्यूट्रिशन दिलाने के लिए एक साथ खड़े होने के बारे में है.’
फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट का उद्देश्य
शकीरा का यह शो फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट पहल का हिस्सा हैं, जिसका मकसद बच्चों के न्यूट्रिशन के बारे में जागरूकता बढ़ाना और यूएन के जीरो हंगर लक्ष्य को सपोर्ट करना है.


