प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर सीरीज पंचायत अपने चार सीजन पूरे कर चुकी है. बीती 24 जून को फिल्म का चौथा सीजन रिलीज हुआ है, जो दर्शकों को गुदगुदा रहा है. लेकिन पंचायत के चौथे सीजन से दर्शक थोड़े नाराज है और उन्हें इस बार कुछ नया नहीं देखने को मिला है. ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों का सीरीज से मोहभंग ना है, चौथे सीजन की रिलीज के 10-12 दिन बाद ही सीजन 5 का एलान कर दिया है और साथ ही बता दिया है कि यह दर्शकों को कब तक देखने को मिलेगी.
कब देखने को मिलेगी पंचायत 5?
आज 7 जुलाई को प्राइम वीडियो ने पंचायत का नया पोस्टर शेयर कर सीरीज के सीजन 5 पर मुहर लगा दी है और बता दिया है कि यह साल 2026 में आ रही है. इससे पहले सीरीज की मुख्य नायिका सानविका ने खुलासा किया था कि सीरीज का पांचवां पार्ट भी आएगा. इस बात को एक हफ्ता भी नहीं हुआ था कि मेकर्स ने पंचायत के सीजन 5 का एलान कर दिया. सीरीज से पोस्टर शेयर कर प्राइम वीडियो ने लिखा है, फुलेरा वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिए, नया सीजन जल्द आ रहा है’. पोस्टर पर जानकारी दी गई है कि नया सीजन 2026 में आ रहा है.
वायरल फीवर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है. इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है और निर्देशन किया है अक्षत विजयवर्गीय और दीपक कुमार मिश्रा ने. इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, फैजल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार, अशोक पाठक और पंकज झा जैसे पसंदीदा कलाकारों की शानदार मौजूदगी देखने को मिलती है.
‘पंचायत 5’ में एक बार सचिव अभिषेक त्रिपाठी के रूप में जितेंद्र कुमार, मंजू देवी (प्रधान) के रूप में नीना गुप्ता, बृज भूषण दुबे (प्रधान जी) के रूप में रघुबीर यादव, प्रह्लाद पांडे (उप प्रधान) के रूप में फैसल मलिक, विकास शुक्ला (कार्यालय सहायक) के रूप में चंदन रॉय, रिंकी दुबे के रूप में सानविका नजर आने वाली हैं, हो सकता है कि इस बार सीरीज में कुछ मामूली बदलाव हो.


