रणबीर कपूर, केजीएफ स्टार यश, साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी स्टारर माइथोलॉजी फिल्म रामायण पार्ट 1 का सिनेप्रमियों के बेसब्री से इंतजार है. बिग स्टार कास्ट स्टारर फिल्म पर बड़े पैमाने पर काम चल रहा है और फिल्म में बाकी रोल के लिए एक्टर्स के नाम भी सामने आ चुके है, जिसमें सनी देओल पवन-पुत्र हनुमान जी का रोल करते नजर आएंगे. अब फिल्म में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है. यह एक असमिया एक्ट्रेस हैं और इंडियन सिनेमा की सबसे बड़े बजट की फिल्म में अहम रोल करेंगी. आपको बता दें, शाहरुख खान, विद्या बालन और आर माधवन ये कुछ ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने टीवी शो से उठकर स्टार बनने का सपना पूरा किया है और अब इस असमिया एक्ट्रेस की बारी है.
कौन है ये एक्ट्रेस?
पहले आपको बता दें यह एक्ट्रेस फिल्म के दोनों पार्ट में नजर आएंगी. फिल्म में उनका आइकॉनिक रोल होगा. बात कर रहे हैं एक्ट्रेस सुरभि दास की, जो फिल्म में उर्मिला का रोल प्ले करेंगी. उर्मिला भगवान के राम के छोटे भाई लक्ष्मण की पत्नी थी. रामायण के दोनों पार्ट में टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में होंगे. सुरभि अभिनय के क्षेत्र में नई-नई उतरी हैं और उन्हें भारत की सबसे बड़े बजट की फिल्म मिलना किसी सौभाग्य से कम नहीं है. सुरभि ने टीवी शो नीमा डेन्जोंगपा में बेहतरीन काम किया था. इस शो को आईएमडीबी ने 10 में से 7.3 रेटिंग दी है. यह एक हिट शो है. इसके अलावा वह बंगाली फिल्म ‘दादा तुमी दस्तो बोर’ (2022) में भी काम कर चुकी हैं. बता दें, सुरभि का जन्म 22 अगस्त 1998 में असम की राजधानी गुवाहटी में हुआ था.


