राज्य की 56 लाख महिलाओं को छह जनवरी को उनके खातों में 2500 रुपये ट्रांसफर करने वाली है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से पिछला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब नए साल में रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित खोजाटोली मैदान पर इसके लिए एक भव्य कार्यक्रम की तैयारी की गई है.
मंईयां सम्मान योजना के लिए लाखों की भीड़ रांची आने वाली है. ऐसे में कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. शनिवार को रांची एसएसपी सहित वरीय अधिकारियों ने नामकुम पहुंचकर सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक को लेकर निर्देश जारी किए.



