Friday, March 27, 2026

नयनतारा के बर्थडे पर ‘NBK 111’ के मेकर्स ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया है और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

Share

साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा का आज (18 नवंबर) 41वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर हर तरफ से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं. इसी कड़ी में गोपीचंद मालिनेनी की निर्देशित और नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत आगामी फिल्म ‘एनबीके 111’ से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया है. इसके साथ ही मेकर्स ने उनके किरदार से पर्दा हटाया है.

18 नवंबर को, नयनतारा के जन्मदिन के अवसर पर, फिल्म मेकर्स ‘एनबीके 111’ एक आधिकारिक मोशन पोस्टर जारी किया है. एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, ‘वह आ रही हैं. एनबीके111 के क्षेत्र की एकमात्र रानी नयनतारा गारु का स्वागत हैं. हमारी कहानी में उनकी शक्ति और भव्यता का होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है. आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं. जल्द ही सेट पर आपसे मुलाकात होगी. जनता के देवता नंदामुरी बालकृष्ण वेंकटस्किलारु.’

मोशन पोस्टर में नयनतारा रानी के वेश में घोड़े पर सवार नजर आ रही हैं. इस झलक में यह भी वादा किया गया है कि बाकी कलाकारों और क्रू की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी. बता दें, ‘एनबीके 111’ नयनतारा और बालकृष्ण के लिए काफी खास है, क्योंकि यह जोड़ी 7 साल के बाद एक साथ नजर आएंगी. इसका निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले 2023 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ में बालकृष्ण के साथ काम किया था.

इस फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमाज और वेंकट सतीश किलारू द्वारा किया जा रहा है, जो पैन इंडिया प्रोजेक्ट ‘पेड्डी’ के लिए भी जाने जाते हैं. ‘एनबीके 111’ एक बड़े पैमाने पर निर्मित फिल्म होगी.

फिल्म का आधिकारिक लॉन्च 26 नवंबर को निर्धारित किया गया है. इसकी घोषणा इस साल की शुरुआत में नंदमुरी बालकृष्ण के जन्मदिन पर की गई थी, जिससे प्रोडक्शन टीम से आगे की जानकारी मिलने की उम्मीद बढ़ गई थी.

Read more

Local News