
न्यूज़ :2024 के खत्म होते ही दुनिया भर में 2025 का स्वागत जोरशोर से किया जाएगा। हालांकि, नए साल का आगाज अलग-अलग देशों में विभिन्न समयों पर होता है दुनिया में सबसे पहले नए साल का आगाज किरीटीमाटी द्वीप (Christmas Island) पर 3.30 बजे हुआ।किरीटीमाटी में हुआ नए साल का आगाज, भारत से पहले 41 देश कर लेंगे नववर्ष का स्वागतविश्व भर में कुल 41 देश हैं जो भारत से पहले नए साल का स्वागत करते हैं, जैसे कि किरिबाती, समोआ, टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, रूस के कुछ हिस्से, म्यांमार, जापान और इंडोनेशिया । पूर्व में समोआ नए साल का स्वागत करने वाले अंतिम देशों में था, लेकिन 2011 में उसने अपना समय क्षेत्र बदलकर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ तालमेल बैठाया, और अब यह जश्न मनाने वाले पहले देशों में आता है। नया साल सबसे अंत में दक्षिण प्रशांत में स्थित अमेरिकी समोआ और नीयू द्वीप में मनाया जाता है।भारत का समय और अन्य देशों में नए साल का आगाज
- 3:30 – किरीटीमाटी द्वीप
- 3:45 – चैथम द्वीप
- 4:30 – न्यूजीलैंड
- 5:30 – फिजी और रूस के कुछ शहर
- 6:30 – ऑस्ट्रेलिया के कई शहर
- 8:30 – जापान, दक्षिण कोरिया
- 8:45 – पश्चिम ऑस्ट्रेलिया
- 9:30 – चीन, फिलीपींस
- 10:30 – इंडोनेशि
यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है और किरिबाती गणराज्य का हिस्सा है। यहां का समय भारत से 7.30 घंटे आगे है, यानी जब भारत में 3:30 बजे होते हैं, तो किरीटीमाटी में नया साल शुरू हो जाता है । इसके बाद चैथम द्वीप न्यूजीलैंड के निवासी कुछ ही मिनटों में नए साल 2025 का स्वागत करेंगे।


