Wednesday, April 1, 2026

नए सप्ताह की शुरुआत में कुछ लोगों के लिए स्थितियां सुगम हैं.

Share

मेष- आपके लिए यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह अपने रिश्ते में कुछ बेवजह की समस्याओं को महसूस करेंगे. गृहस्थ जीवन में भी इस सप्ताह आपसी सामंजस्य की कमी रहने से रिश्तों में खटास आएगी. धन को लेकर इस सप्ताह आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है. आपकी इनकम बेहतर रहेगी. बिजनेस में इस सप्ताह आपको कुछ उलझन रह सकती है. अजनबियों से दूरी बनाकर रखें. नौकरी में सावधानी बरतें. विद्यार्थियों को नए सप्ताह में सावधानी बरतनी होगी. आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा. आपकी सेहत इस सप्ताह थोड़ा कमजोर रह सकती है.

वृषभ- यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. दांपत्य जीवन में इस सप्ताह सब ठीक रहेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी तालमेल की कमी रहेगी. आप इस सप्ताह अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देंगे और अपनी इनकम के सोर्स को बढ़ाने की कोशिश करेंगे. बिजनेस में इस सप्ताह आपको अच्छी खुशियां मिलेंगी. नौकरी के लिए यह सप्ताह थोड़ा व्यस्त रखेगा. अपने जूनियर पर काम मत छोड़ें वरना नुकसान होगा. विद्यार्थी इस सप्ताह किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे. इस सप्ताह सेहत को लेकर भाग दौड़ रहने की संभावना है.

मिथुन- यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. प्रेम जीवन में इस सप्ताह दोनों को समझदारी दिखानी होगी. गृहस्थ जीवन में इस सप्ताह किसी बाहरी व्यक्ति के दूरी ही रखें. धन को लेकर यह सप्ताह ठीक ही रहेगा. आपको सेविंग पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको इस सप्ताह किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना अच्छा रहेगा. वहीं, अपने धन को लेकर सावधान रहें. बिजनेस में इस सप्ताह आपको कुछ नए लोगों से लाभ होगा. नौकरी में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. विद्यार्थी इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई में ढील दे सकते हैं जिससे कुछ समस्या आएगी. अगर कोई सेहत से संबंधित समस्या है तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें.

कर्क- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह प्रेम जीवन जी रहे लोग एक दूसरे को पूरा समय देंगे. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह कुछ समस्याएं आ सकती हैं. नए सप्ताह में धन को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा. खर्च बढ़ सकते हैं. आपको शेयर मार्केट आदि में निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. किसी प्रॉपर्टी में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर सकते हैं. इस सप्ताह बिजनेस कर रहे लोगों को जोखिम लेने से बचना होगा. नौकरीपेशा लोगों को कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है. अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में फोकस बनाए रखें. इस सप्ताह आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे यदि कोई छोटी-मोटी समस्या हो तो सावधानी बरतें.

सिंह- यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रहेगा. वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी. आर्थिक स्थिति के लिए पहले से अच्छा समय रहेगा. बिजनेस करने वालों के लिए अच्छा समय है. बिजनेस में विदेश से भी लाभ होगा. नौकरी करने वाले लोगों को सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी. कुछ लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. विद्यार्थियों को समय बर्बाद नहीं करना चाहिए. वहीं, सेहत में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना रहेगी. आपको अपनी गतिविधियों को बढ़िया बनाने पर ध्यान देना होगा. आप अपनी जरूरत के हिसाब से धन खर्च कर पाएंगे, लेकिन आपको सेविंग्स पर भी ध्यान देना होगा.

कन्या- यह सप्ताह के लिए खुशनुमा रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह प्रसन्न रहेंगे. गृहस्थ जीवन में थोड़ी सावधानी बनाएं. इस सप्ताह आपके खर्चे बढ़े रहेंगे, जो आपको समस्या दे सकते हैं. किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा. बिजनेस कर रहे लोगों को इस सप्ताह ओवर कॉन्फिडेंट से बचना है. किसी के कहने में आकर कोई निर्णय ना लें. नौकरी में इस सप्ताह आपको कोई बेवजह की समस्या रहेगी. आप किसी गलती के कारण परेशानी में आ सकते हैं. सावधानी बरतें. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. खानपान में लापरवाही ना करें, वरना परेशान होना पड़ेगा.

तुला- यह सप्ताह आपके लिए सोच समझ कर चलने वाला होगा. इस सप्ताह किसी बेवजह की बात को लेकर परेशान ना हों. पारिवारिक जीवन में सबको साथ लेकर चलें. गृहस्थ जीवन के लिए समय निकालना होगा. मन थोड़ा परेशान रह सकता है. धन कमाने के नए-नए रास्ते खुलेंगे. अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें. इस सप्ताह उधार देने से बचें. इस सप्ताह आपका कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट भी शुरू हो सकता है. आपकी कोई डील फाइनल होगी जो आपको खुशी देगी. नौकरी में इस सप्ताह आपको अपने विरोधियों सतर्क रहना होगा. विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करेंगे. इस सप्ताह आपको स्किन से संबंधित कोई समस्या हो सकती है.

वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए सोच समझ कर चलने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में इस सप्ताह तालमेल अच्छा रहेगा. गृहस्थ जीवन में इस सप्ताह कुछ गले शिकवे दूर होंगे. इस सप्ताह आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे जो ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे. आपको सप्ताह आपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. किसी से कोई वादा करने से बचें. बिजनेस में आपको सप्ताह कुछ नए कांटेक्ट से लाभ मिलेगा. आपको किसी से कोई भी लेनदेन पूरी लिखा पढ़ी करके ही लेना होगा. कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कुछ कामों को लेकर उलझन रहेगी. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान थोड़ा काम देंगे. इस सप्ताह आपको कुछ टेंशन रहने से शुगर बीपी आदि से संबंधित समस्या हो सकती है.

धनु- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह प्रेम जीवन जी रहे लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा. गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी को समय देंगे और उनकी बातों को समझेंगे. इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आप खर्चों के साथ-साथ अपनी सेविंग पर भी पूरा ध्यान देंगे. आपको नए सप्ताह में कोई भी काम बिना सोचे समझे नहीं करना है. बिजनेस में आप इस सप्ताह किसी के चक्कर में ना आएं और किसी को पार्टनर बनने से पहले आपको उसकी पूरी जांच पड़ताल कर लें. नौकरी में आपको अपने कामों को लेकर कुछ समस्या तो रहेगी, लेकिन उन्हें आसानी से दूर कर सकेंगे. विद्यार्थी इस सप्ताह यदि किसी परीक्षा की तैयारी में हैं तो उसमें उन्हें समस्या आएगी. इस सप्ताह आपको लिवर से संबंधित समस्या होने की संभावना है. डॉक्टर से परामर्श लें.

मकर- यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. इस सप्ताह प्रेम जीवन जी रहे लोग एक दूसरे की खूब केयर करेंगे. वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को यदि आप पकड़ कर रखेंगे तो रिश्ते को कमजोर बनाएंगे. आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहने वाली है इसलिए आप इस सप्ताह किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं. बिजनेस में इस सप्ताह आपको कोई नुकसान होने की संभावना है इसलिए आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न करें. आपका कोई मित्र विश्वासघात कर सकता है. पार्टनरशिप करने से पहले पूरी जानकारी लेनी होगी. नौकरी में इस सप्ताह आपके कुछ विरोधी सामने आएंगे, जो आपके खिलाफ कोई पॉलिटिक्स रच सकते हैं. अपने विरोधियों से भी सतर्क रहें. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. पढ़ाई में मनचाही सफलता मिलेगी. आपकी सेहत में कुछ समस्याएं आएंगी जो आपको परेशान करेंगी, सतर्क रहें.

कुंभ- यह सप्ताह आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा. नए सप्ताह में रिश्ते को बेहतर करने की कोशिश करें. इस सप्ताह कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे कि आपका प्रेम जीवन खतरे में पड़े. वैवाहिक जीवन में खुशियां तो रहेंगी लेकिन आपको रिश्तों में गर्माहट बनाए रखनी होगी. इस सप्ताह आपको कोर्ट कचहरी के मामले में अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है. आपको यदि किसी काम को लेकर समस्या आ रही हो तो उसे दूर करने की कोशिश करें. शेयर मार्केट से जुड़े लोग इस सप्ताह थोड़ा सोच समझकर धन लगाएं. बिजनेस में आपको इस सप्ताह सोच समझ कर आगे बढ़ना होगा. विद्यार्थी अपनी मेहनत से काम करेंगे और अपने पढ़ाई पर पूरा भरोसा रखेंगे आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. आप अपने परिवार के सदस्यों से कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे. आपको इस सप्ताह किसी भी काम को लेकर यदि समस्या हो तो आप उसे मिल बैठ कर दूर करने की कोशिश करें. इस सप्ताह अपनी दिनचर्या को बेहतर रखने की कोशिश करनी होगी, भी आप छोटे-छोटे समस्याओं से दूर रह सकेंगे.

मीन- यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग आज प्रेम में डूबे नजर आएंगे. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह कुछ नयापन रहेगा. इस सप्ताह किसी मेहमान का आगमन हो सकता है. धन को लेकर इस सप्ताह आपको ज्यादा समस्या नहीं रहेगी क्योंकि आपकी इनकम बेहतर रहेगी. आपको इस सप्ताह में अपनी इनकम को ध्यान में रखकर काम के बारे में सोचना होगा. बिजनेस कर रहे लोगों के कामों में रुकावटें आएंगी. नौकरी में कार्यरत लोगों अपने मन में सप्ताह कोई भी लड़ाई झगड़े की भावना ना रखें और अपने साथियों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें. सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती हैविद्यार्थी सप्ताह अपनी पढ़ाई में जुटे नजर आएंगे उनके ज्ञान में भी वृद्धि होगी और वह कहीं से भी अपने ज्ञान को अर्जित करने का कोई मौका अच्छे जाने नहीं देंगे और इस सप्ताह कोई एक्स्ट्रा क्वेश्चन भी लगा सकते हैं जिससे आपको किसी नए कोर्स को करने में मदद मिलेगी इस सप्ताह आपकी मेहनत भरपूर रहेगी परिवार के सदस्य भी आपका पूरा साथ देंगे आप इस सप्ताह सेहत में लापरवाही करेंगे क्योंकि आप अपने घूमने फिरने की आदत को लेकर शहर से कंप्रोमाइज करेंगे आप इस सप्ताह अपने खान-पान में लापरवाही करेंगे जो आपकी रोक प्रतिरोध क्षमता को काम करेंगे जिससे आपके छोटे-छोटे समस्याएं होने लगेंगे.

Read more

Local News