Friday, March 27, 2026

नई नवेली दुल्हन बनी सामंथा रुथ प्रभु का शादी की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं.

Share

एक्ट्रेस सामंथा और राज निदिमोरू अपनी अपनी जिंदगी के नए चैप्टर का मजा ले रहे हैं. इस जोड़ी ने 1 दिसंबर को कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में लिंग भैरवी देवी के मंदिर में भूत शुद्धि विवाह रीति-रिवाज के साथ शादी की. राज की बहन ने उनकी शादी की एक फैमिली फोटो शेयर की और एक दिल को छू लेने वाला, लंबा नोट लिखा. वहीं, शादी के दो दिन बाद वेडिंग प्लानर्स कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. इन तस्वीरों को देख सभी का दिल खुश हो गया है.

मंगलवार, 2 दिसंबर को सामंथा की ननद शीतल निदिमोरू ने अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली फोटो शेयर की और कैप्शन में एक नोट लिखते हुए अपनी नई भाभी का स्वागत किया. शीतल ने कैप्शन में लिखा है, ‘आज चंद्रकुंड में शिव की पूजा करते हुए, प्रदोष के समय भीगे हुए, कांपते हुए, मैंने खुद को आंसुओं से भरे दिल से शिवलिंग को गले लगाते हुए पाया. दर्द के आंसू नही, बल्कि शुक्रगुजार होने के आंसू. इस पल में मुझे जो शांति महसूस हो रही है, हमारे परिवार के आस-पास जो क्लैरिटी आई है, और राज-सामंथा के सफर में ‘कोमल अलाइनमेंट’ की गहरी भावना के लिए शुक्रगुजार हूं.’

नोट में आगे लिखा है, एक परिवार के तौर पर हमें बहुत गर्व है कि वे कैसे आगे बढ़ रहे हैं. शांत, गरिमा, ईमानदारी और एक स्थिरता के साथ जो तभी आती है. जब दो दिल इरादे से एक ही रास्ता चुनते हैं. और एक परिवार के तौर पर, हम उनके साथ पूरी तरह, खुशी से और बिना किसी हिचकिचाहट के खड़े हैं. उन्हें आशीर्वाद देते हैं और हर तरह से उनका सपोर्ट करते हैं.’

रिश्ते के बारे में जिक्र करते हुए शीतल लिखती हैं, ‘इतने पवित्र दिन पर एक परिवार के तौर पर ये ईशा रस्में एक साथ करना, ऐसा लगा जैसे जिंदगी सबसे खूबसूरत तरीके से खुद को अलाइन कर रही हो. इसने मुझे याद दिलाया कि कुछ रिश्ते ऐसे ही नहीं बन जाते. वे शांति के साथ आते हैं.’

अंत में प्यार को लेकर सामंथा की ननद ने लिखा है, ‘जब मैंने तिल के तेल के दीये जलाए, तो मेरा दिल सिर्फ एक ही चीज के लिए प्रार्थना कर रहा था: हर किसी को ऐसा प्यार मिले जो इतना शांत, इतना स्थिर, और इतना सही लगे.’

शीतल के इस पोस्ट सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है और अपनी ननद का शुक्रियाअदा करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘थैंक यू मेरी डार्लिंग शीतल निदिमोरू, तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर मैं बहुत खुशकिस्मत हूं.’

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा के वेडिंग प्लानर ने आज, 3 दिसंबर को सोशल मीडिया पर उनकी शादी की लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं. सामंथा रूथ प्रभु का वेडिंग लुक हर किसी को पसंद आ रहा है. लाल कलर की कांजीवरम साड़ी, गोल्ड डिटेलिंग, जैस्मिन का गजरा और मिनिमल ज्वेलरी उन्हें एक टाइमलेस साउथ इंडियन ब्राइडल चार्म दे रहे हैं.

बता दें, राज और सामंथा ‘सिटाडेल: हनी बनी की शूटिंग’ के दौरान करीब आए थे. राज की शादी पहले श्यामाली डे से हुई थी, जबकि सामंथा की शादी नागा चैतन्य से हुई थी. सामंथा और नागार्जुन 2021 में अलग हो गए, जबकि राज 2022 में अपनी पहली पत्नी से अलग हो गए थे.

Read more

Local News