स्पाई थ्रिलर ड्रामा फिल्म धुरंधर 2 इंडियन सिनेमा की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज के महज 11 दिनों में यह करिश्मा कर दिखाया है. रणवीर सिंह के लिए फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 एक बड़ा कमबैक साबित हुई है. रणवीर को लंबे अरसे बाद कोई हिट फिल्म मिली है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने का काम किया है.
धुरंधर 2 ने अपने ही प्रीक्वल धुरंधर (2025) की ही कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके अलावा धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में साउथ की आरआरआर, केजीएफ 2 को भी पछाड़ दिया है. अब कहा जा रहा है कि धुरंधर 2 दो और साउथ फिल्में पुष्पा 2 द रूल और बाहुबली 2 को पछाड़ बहुत जल्द इंडियन सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म दंगल के करीब पहुंचकर उसे भी पछाड़ देगी. इससे पहले जानेंगे कि धुरंधर 2 ने इन 11 दिनों में कौन से 11 रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.
11 दिन 11 रिकॉर्ड्स
1. 11 दिनों में पार किया वर्ल्डवाइड 1360 करोड़ रुपये का आंकडा
2. बिगेस्ट बॉलीवुड ओपनर फिल्म बनी धुरंधर 2 (102 करोड़ रुपये). शाहरुख खान की जवान को पछाड़ा (75 करोड़ रुपये)
3. प्रीक्वल के लाइफटाइम कलेक्शन (1300 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ा
4. रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म
5. इंडियन सिनेमा की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बनी
6. नॉर्थ अमेरिका में बाहुबली 2 की कमाई का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
7. एडवांस बुकिंग 10.5 लाख टिकट का रिकॉर्ड
8. दूसरे रविवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
9. एक्सटेंडेट ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म
10. पेड प्रीव्यू में सबसे ज्यादा कमाई (43 करोड़ रुपये) करने वाली बॉलीवुड फिल्म
11. बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म.. कमाई जारी… दंगल का रिकॉर्ड टूटना बाकी.
ये रिकॉर्ड टूटना बाकी
बता दें, इसके अलावा धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई छोटे-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 846.87 करोड़ के पार पहुंच चुका है, जो हिंदी सिनेमा में अब तक सबसे ज्यादा है. बता दें, अब धुरंधर 2 के रास्ते में दंगल (2070 करोड़ रुपये), बाहुबली-2 (1788 करोड़ रुपये) और पुष्पा 2 (1742 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड बाकी है. ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि अभी धुरंधर 2 के पास पूरा मौका है और वह इन तीनों फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ भारत की सबसे कमाऊ फिल्म बन सकती हैं.


