‘धुरंधर: द रिवेंज’, जिसे ‘धुरंधर 2’ भी कहा जा रहा है, 19 मार्च को थिएटर में आने वाली है. यह फिल्म अपने थिएटिकल रिलीज से एक दिन पहले, यानी 18 मार्च को अपने पेड प्रीव्यू के साथ प्रीमियर होगी. पेड प्रीव्यू के लिए टिकट धड़ल्ले से बिक रही हैं. आइए जानें ‘धुरंधर 2’ अपने पेड प्रीव्यू के लिए कितनी टिकट बेच चुकी हैं.
पेड प्रीव्यू किसी फिल्म की ऑफिशियल रिलीज से पहले होने वाली लिमिटेड स्क्रीनिंग होती हैं, जहां दर्शक रेगुलर शो की तरह टिकट खरीदते हैं, और कलेक्शन फिल्म के बॉक्स ऑफिस में गिना जाता है.
सैकनिल्क के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 11 मार्च को दोपहर 3 बजे तक धुरंधर 2 ने प्रीव्यू शो के लिए 3,68,659 टिकट बेचकर 19.49 करोड़ रुपये कमाए है.
अगर ब्लॉक सीटों को जोड़ा जाए तो इसने ब्लॉक सीटों के साथ 24.61 करोड़ रुपये कमा लिए है. 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू के लिए अभी एक हफ्ता बाकी है, आदित्य धर डायरेक्टेड इस फिल्म का टारगेट सिर्फ इन लिमिटेड शो से 30-35 करोड़ रुपये इकट्ठा करना है.
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 तेलुगु सुपरस्टार सुजीत की 2025 में आई पवन कल्याण स्टारर फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को पछाड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. ओजी ने अकेले अपने पेड प्रीव्यू से 25 करोड़ रुपये कमाए थे.
विदेशों में भी एडवांस बुकिंग का रफ्तार बहुत तेज है, खासकर यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा में. ट्रेड एनालिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार शाम तक, सिर्फ प्रीमियर के लिए बुकिंग 7,50,000 डॉलर को पार कर चुकी थी. वहीं, ओपनिंग डे के लिए एडवांस टिकट की बिक्री 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है. जबकि पूरे ओपनिंग वीकेंड की एडवांस बुकिंग अब 2 मिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है.
वर्तमान में नॉर्थ अमेरिका में किसी इंडियन फिल्म के सबसे बड़े प्रीमियर का रिकॉर्ड रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के नाम है, जिसने प्रीव्यू स्क्रीनिंग से 1.2 मिलियन डॉलर कमाए थे. धुरंधर 2 इस माइलस्टोन को पार करने के लिए अच्छी स्थिति में दिख रही है. अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग इसी रफ्तार से होती रही तो इस रिकॉर्ड को तोड़ देगी.
आदित्य धर की निर्देशित फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर जैसे शानदार कलाकार भी हैं. यह फिल्म उगादी और गुडी परवा के मौके पर 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


