Sunday, April 12, 2026

धनबाद में सीबीआई का छापा पड़ा है.

Share

धनबादः सीबीआई की टीम ने कोल इंडिया की इकाई ईसीएल मुग्मा एरिया के खुदिया कोलियरी कार्यालय में दबिश दी. सीबीआई की टीम ने खुदिया कोलियरी के दो क्लर्क को 15 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सीबीआई की इस कार्रवाई से ईसीएल में हड़कंप मच गया है.

सेवानिवृत कोलकर्मी रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली राशि का भुगतान के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी. पीड़ित कोलकर्मी ने मामले की लिखित शिकायत सीबीआई से की. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने मामले की जांच पड़ताल की. जांच पड़ताल के दौरान सीबीआई ने मामला सही पाया. जिसके बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर आज दोनों क्लर्क को रंगे हाथ रिश्वत के रुपए के साथ धर दबोचा.

उमेश कुमार सिंह ईसीएल कोलियरी से रिटायर्ड हुए थे. वह रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पावना राशि के भुगतान के लिए लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे. पावना राशि भुगतान के एवज खुदिया कोलियरी कार्यकाल में कार्यरत क्लर्क अरविंद कुमार राय से रिश्वत की मांग की जा रही थी. परेशान होकर उमेश कुमार सिंह ने मामले की लिखित शिकायत सीबीआई से की. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जांच पड़ताल की.

इस मामले की जांच पड़ताल के क्रम में सीबीआई ने मामले को सही पाया. जिसके बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया. सीबीआई की टीम कोलियरी कार्यालय में दबिश दी. क्लर्क अरविंद राय द्वारा अपने अधीनस्थ क्लर्क शीतल बाउरी को घूस की राशि लेने को कहा गया था. शीतल बाउरी ने घूस के 15 हजार रुपए लिए और फिर उस राशि क्लर्क अरविंद राय को दिए. इस दौरान सीबीआई ने दोनों को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा.

सीबीआई एसपी पीके झा ने बताया कि पीड़ित के द्वारा मामले की लिखित शिकायत की गई थी. शिकायत के आलोक में जांच पड़ताल के दौरान मामल सही पाया. जिसके बाद ईसीएल मुग्मा एरिया के खुदिया कोलियरी कार्यालय के कार्यरत क्लर्क अरविंद कुमार राय और क्लर्क शीतल राय को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. क्लर्क अरविंद राय के द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी. क्लर्क शीतल राय ने रिश्वत की राशि लेकर क्लर्क अरविंद राय को दी, दोनों को सीबीआई ने गिरफ्तार रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Read more

Local News