Saturday, April 11, 2026

धनबाद में बच्चा चोर के संदेह में एक युवक की जमकर धुनाई की गई और पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

Share

धनबादः जिले के सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड पर आईएसएम के पास एक युवक की बच्चा चोर के संदेह में जमकर पिटाई कर दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लोगों के चंगुल से मुक्त कराकर अपने साथ थाना ले गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इस संबंध में मटकुरिया निवासी महिला अंकिता ने बताया कि वह कार से अपने बच्चे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं. इस क्रम में वह आईएसएम के पास एक गैस चूल्हा रिपयरिंग शॉप पर रुकी थीं. कार ड्राइव कर रहे उनके देवर गाड़ी से उतरकर दुकान पहुंच गए. इस दौरान बच्चा कार के बाहर था. जबकि कार के अंदर बच्चे की दादी बैठी हुईं थीं. महिला का कहना है कि वह अपने देवर के साथ दुकान में थी. इस दौरान उनका बेटा भी कार के बाहर उतर गया था, लेकिन युवक को पास आता देखकर वह फिर वह कार के अंदर चला गया.

महिला का आरोप है कि इसी क्रम में युवक अचानक से कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और हैंड ब्रेक हटाकर कार को भगाने की कोशिश करने लगा. इस क्रम में कार की पीछे सीट पर बैठीं उनकी सास युवक को पीटने लगीं और शोर मचाने लगीं. हो-हल्ला सुनने के बाद लोग पहुंच गए.स्थानीय लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई है. अंकिता सिंह का आरोप है कि युवक उसके बच्चे को लेकर भागने का प्रयास कर रहा था.

वहीं इस संबंध में सदर थाना प्रभारी आरएन ठाकुर ने कहा कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. मौके से एक शख्स को पुलिस पकड़कर थाना लाई है. शख्स कार की सीट पर बैठकर हैंडब्रेक गिरा कार को भागकर ले जाने की कोशिश में था. इस दौरान शोर मचाने के बाद लोग पहुंच गए और उसे पकड़ लिया. लोगों ने शख्स को पुलिस के हवाले किया था. बच्चे की मां के द्वारा अपहरण की कोशिश की लिखित शिकायत दी गई है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Attempt To Kidnap Child In Dhanbad

Read more

Local News