Wednesday, April 15, 2026

देवघर में आग ने मचाई तबाही, मीना बाजार की कई दुकानें जलकर राख

Share

देवघर: जिले में आग लगने की घटना सामने आई है. यहां के मीना बाजार स्थित कई दुकानों में देर रात्रि आग लग गई. मौके पर कई दुकानें जलकर राख हो गई. लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान भी हुआ है. घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और फायरब्रिगेड को दी गई. सूचना पाकर दोनों के अधिकारी मौके पर घटनास्थल पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए.

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आग की बढ़ती लपटों को देखकर स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की टीम को सूचना दी. जहां फायर ब्रिगेड की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. बाजार के छह से सात दुकानों में आग लगी है. हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. आग की लपटों को देख स्थानीय लोग भयभीत हो गए.

वहीं, कुछ अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात होने के कारण फायर ब्रिगेड से संपर्क करने में थोड़ा वक्त लग गया. जिसकी वजह से कई दुकानें जलकर तहस-नहस हो गई. हालांकि सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में सफल रही.

Read more

Local News