Wednesday, April 1, 2026

दिग्गज एक्टर-प्रोड्यूसर धीरज कुमार का निधन

Share

धीरज कुमार ने रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति और हीरा-पन्ना जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था.

बॉलीवुड पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जाने-माने एक्टर धीरज कुमार का आज 15 जुलाई मंगलवार की सुबह 11.40 बजे निधन हो गया है. वह 79 साल के थे और वह निमोनिया से जूझ रहे थे. उनका इलाज मुंबई के कोकीलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा था. वह वेंटिलेटर पर सपोर्ट पर थे. एक्टर के बेटे अस्पताल में मौजूद थे. एक्टर का कल 16 जुलाई को अंतिम संस्कार हो सकता है.

एक्टर को पुरानी से लेकर नई फिल्मों तक में देखा गया था. उन्होंने रोटी कपडा और मकान, क्रांति और हीरा पन्ना जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था. उन्होंने 70 के दशक में बॉलीवुड डेब्यू किया था. धीरज कुमार के निधन से उनके चाहने वालों और सिनेमा जगत को बड़ा धक्का लगा है.

एक्टर और प्रोड्यूसर की मौत से पहले उनकी फैमिली ने एक बयान जारी किया था और बताया था कि वह लाइफ सपोर्ट पर हैं. साथ ही बताया कि उनकी हालत बहुत नाजुक है, लेकिन फैमिली ने उनके ठीक होने की कामना की थी. इस दुख की घड़ी में धीरज कुमार की फैमिली ने उनकी निजता को बरकरार रखने की अपील की.

प्रोड्यूसर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी पर पहला शो कहां गए वो लोग (1986) प्रोड्यूस किया था. इसके बाद उन्होंने टीवी जगत को श्री गणेश, घर की लक्ष्मी बेटियां, मायका, जय मां वैष्णो देवी और इश्क सुभान अल्लाह समेत कई शो दिए थे.

हाल में उन्हें ने नवी मुंबई के खारघर इलाके में स्थ‍ित ISKCON मंदिर के उद्घाटन समारोह देखा गया थां, जहां वह बिल्कुल स्वस्थ नजर आए थे, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि उनका निधन हो जाएगा. CINTAA ने एक्स हैंडल पर एक्टर के निधन पर शोक जताया है और लिखा है, ‘श्री धीरेज कुमार जी के निधन से हम दुखी हैं, वो 1970 से CINTAA के एक सम्मानित सदस्य रहे हैं. उनके योगदान और उपस्थिति को हम हमेशा याद रहेगा. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हम संवेदनाएं व्यक्त करते हैं, ओम शांति.

Read more

Local News