Tuesday, March 17, 2026

दरभंगा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक में मार दी टक्कर, एक ने अस्पताल जाने के बाद दम तोड़ा

Share

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के कुशेश्वरस्थान फुलतौड़ा सड़क पर कोला टोका और छौटकी कौनिया के बीच रविवार को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि दूसरा घायल हो गया था। लोगों ने हादसे की सूचना कुशेश्वरस्थान पुलिस को दी

बड़वाह में शनिवार शाम को हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। मनिहार-उमरिया चौकी रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई इस दुर्घटना में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मौत सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

घटना बड़वाह से लगभग 7 किलोमीटर दूर इंदौर रोड पर हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान अवस्था में मिले। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी।

मृतकों की नहीं मिली जानकारी

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को बड़वाह सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान होने के बाद ही परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

एक युवक की हुई शिनाख्त

युवक ने मौके पर हो दम तोड़ दिया।उसकी शिनाख्त खंडवा निवासी अलकेश अहिरे के रूप में हुई है। अलकेश के पिता खंडवा कोतवाली में चालक के रूप में पदस्थ है।

Read more

Local News