Wednesday, February 4, 2026

थिएटर पर धमाका मचाने के बाद आज 30 जनवरी को फिल्म धुरंधर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है.

Share

थिएटर पर धमाका मचाने के बाद आज 30 जनवरी को फिल्म धुरंधर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म बीती 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिनों से भी ज्यादा राज किया. अब धुरंधर एक बार फिर दर्शकों के बीच है. कुछ लोग फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं तो कुछेक ने सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, फिल्म धुरंधर को ओटीटी पर सेंसर्ड कर दिया गया है. फिल्म A सर्टिफिकेट के साथ थिएटर पर रिलीज हुई थी, लेकिन अब दर्शकों को फिल्म के सभी सीन इसकी ओटीटी स्क्रीन पर देखने को नहीं मिल रहे हैं.

नेटफ्लिक्स से निराश हुए लोग

अब दर्शकों ने नेटफ्लिक्स पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही धुरंधर के कुछ डायलॉग म्यूट कर दिए हैं, गंदी भाषा को भी कट कर दिया है. इसमें कम से कम 10 मिनट का कट लगाया गया है. इससे कई दर्शक निराश हो गए हैं और उन्हें उम्मीद थी कि फिल्म बिना किसी कट के नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी और ऐसा नहीं हुआ. वहीं कुछ अन्य लोगों ने 18+ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इस तरह के प्रतिबंधों के पीछे के तर्क पर सवाल उठाया.

नेटफ्लिक्स पर एक यूजर ने लिखा, ‘आप लोगों से बहुत निराशा हुई @NetflixIndia। जब हर कोई बिना सेंसर वाला वर्जन देखने की उम्मीद कर रहा था, तो आपने इसे सेंसर क्यों किया!! ए-रेटेड फिल्म को सेंसर करना ही मजाक है, जबकि एनिमल और कबीर सिंह में तो कोई कट नहीं है’. एक अन्य फैन ने कहा, ‘बिना सेंसर वाली नहीं है… OTT पर भी सेंसरशिप लगा रखी है’. अब लोग ऐसे ही नेटफ्लिक्स को घेर रहे हैं.

वर्ल्डवाइड किया 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन

बता दें, धुरंधर के एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कई सीन में भद्दी-भद्दी गालियां भी सुनाई देती हैं. इस फिल्म में कई मारकाट वाले भी सीन हैं. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसी स्टेलर स्टारकास्ट ने फिल्म को एक फिनोमिना बना दिया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है.

Read more

Local News