Tuesday, May 5, 2026

 तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई दी है….

Share

 तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई दी है. उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि उम्मीद है कि बिहार की 14 करोड़ आदरणीय जनता जनार्दन के सपनों को पूरा होगा. 

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बधाई दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने सीएम नीतीश को बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जताया है कि बिहार की 14 करोड़ आदरणीय जनता का सपना पूरा होगा. 

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा ? 

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि नीतीश कुमार जी को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं. साथ ही बिहार सरकार में मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

तेज प्रताप ने जताई उम्मीद 

तेज प्रताप यादव ने आगे लिखा कि हमें पूरी उम्मीद है कि बिहार की 14 करोड़ आदरणीय जनता जनार्दन के सपनों को पूरा करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार से पलायन, बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं को दूर करने हेतु बेहतर काम किया जायेगा और बिहार को विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा.  

Read more

Local News