
धनबाद न्यूज़ :धनबाद के बरवाडअड्डा थाना क्षेत्र के सुसनीलेवा स्थित मंगल तालाब में एक व्यक्ति के डूबने से मौत हो गई।मृत व्यक्ति की पहचान राजनगर भेलाटांड निवासी जेपी सिंह के रूप में की गई है।परिजनों के अनुसार जेपी सिंह का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था। और उनकी मौत खुदकुशी से जोड़कर देखा जा रहा है।शुक्रवार शाम को जेपी सिंह तालाब में डूब गए थे। आज रविवार को काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों ने उनका शव तालाब से निकला। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है। पुलिस अधिकारी घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।और आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जेपी सिंह का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था।और वह अक्सर तनाव में रहते थे। उन्होंने बताया कि जेपी सिंह की मौत को खुदकुशी से जोड़कर देखा जा रहा है।लेकिन पुलिस की जांच के बाद ही सही कारण का पता चलेगा।


