Wednesday, March 18, 2026

तांबे की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी से हिंदुस्तान कॉपर के शेयर एक साल में 90% चढ़े, निफ्टी मेटल इंडेक्स में टॉप गेनर बने.

Share

साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तांबे की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. तांबे के दाम 50% बढ़कर 12,000 डॉलर प्रति टन के पार पहुंच गए हैं, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है. शंघाई और न्यूयॉर्क दोनों ही बाजारों में तांबे की कीमतें नई ऊंचाइयों पर हैं. सप्लाई की कमी और कमजोर अमेरिकी डॉलर ने इस तेजी को और मजबूती दी है.

हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में जबरदस्त उछाल
तांबे की कीमतों में आई तेजी का सीधा असर शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है. सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के शेयर 26 दिसंबर को 8% की तेजी के साथ 473 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गए. यह स्तर नवंबर 2010 के बाद सबसे ऊंचा है. इंट्रा-डे कारोबार में शेयरों ने 474 रुपये का हाई बनाया.

एक साल में 90% तक का रिटर्न
पिछले एक साल में हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों ने निवेशकों को करीब 90% का शानदार रिटर्न दिया है. इसकी तुलना में इसी अवधि में सोने ने करीब 70% का रिटर्न दिया. साल 2025 में अब तक यह निफ्टी मेटल इंडेक्स का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला स्टॉक रहा है, जबकि मेटल इंडेक्स इस दौरान करीब 24% ही बढ़ा.

निफ्टी मेटल इंडेक्स का टॉप गेनर
26 दिसंबर को निफ्टी मेटल इंडेक्स में हिंदुस्तान कॉपर के शेयर टॉप गेनर रहे. कंपनी के शेयरों में इस सप्ताह 21% तक की तेजी दर्ज की गई, जो दिसंबर 2023 के बाद का सर्वश्रेष्ठ साप्ताहिक प्रदर्शन है. लगातार बढ़ती मांग और वैश्विक सप्लाई को लेकर चिंताओं ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है.

तेजी के पीछे क्या हैं वजहें
विशेषज्ञों के अनुसार, हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में आई तेजी की सबसे बड़ी वजह तांबे के दामों में उछाल है. निवेशकों को उम्मीद है कि 2026 में वैश्विक स्तर पर तांबे की सप्लाई कम रह सकती है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों, रिन्यूएबल एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ती मांग भी कीमतों को सहारा दे रही है.

कंपनी का कारोबार
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड एक पब्लिक सेक्टर कंपनी है, जिसे नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से अलग कर स्थापित किया गया था. यह भारत की पहली और एकमात्र सरकारी Electric Integrated कॉपर उत्पादक कंपनी है, जो माइनिंग से लेकर रिफाइनिंग तक का पूरा काम करती है.

Read more

Local News