Thursday, March 26, 2026

तमिल स्टार अजित कुमार के चेन्नई आवास पर बम की धमकी मिली है.

Share

 तमिल फिल्म हस्तियों को बम की धमकियां मिल रही हैं, जिससे कॉलीवुड फिल्म जगत में सुरक्षा व्यवस्था में खलबली मच गई है. इसमें सबसे ताजा नाम अभिनेता अजित कुमार और राम्या कृष्णन का है. मामले की जांच के बाद, पुलिस ने कहा है कि उन्हें कोई छिपा हुआ विस्फोटक नहीं मिला है और उन्होंने इस कॉल को एक अफवाह बताया है.

आईएएनएस के मुताबिक, एक्टर अजित कुमार के आवास पर बम की धमकी मिलने की सूचना मिली है. यह धमकी पुलिस मुख्यालय को ईमेल के जरिए भेजी गई है. बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्ते घटनास्थल की जांच कर रहे हैं.

आईएएनएस के अनुसार, अजित कुमार के आवास पर बम की धमकी को अब अफवाह घोषित कर दिया गया है. एक्टर के करीबी सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीमें तुरंत हरकत में आ गईं और मंगलवार दोपहर धमकी को बेअसर करने के लिए एक्टर के तिरुवनमयूर स्थित आवास पर पहुंची.

कुत्तों के साथ पुलिस की टुकड़ियों ने धमकी को अफवाह घोषित करने से पहले अभिनेता के आवास की गहन तलाशी ली. सोर्स के अनुसार, बम की धमकी डीजीपी ऑफिस को मेल के जरिए मिली थी और राम्या कृष्णन, एस. वी शेखर जैसी अन्य फिल्मी हस्तियों के आवासों पर भी धमकी दी गई थी.

रिपोर्ट में बताया कि धमकी को अफवाह घोषित करने से पहले पुलिस ने उन सभी जगहों पर इसी तरह की तलाशी ली जहां धमकी दी गई थी. फिलहाल इन धमकियों को अफवाह घोषित कर दिया गया है, फिर भी तमिलनाडु पुलिस ऐसी धमकियों के पीछे के लोगों का पता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, क्योंकि हाल ही में ऐसी धमकियों में काफी बढ़ोतरी हुई है.

Read more

Local News