Sunday, May 17, 2026

डोंबारी बुरू में शहीद में हुए लोगों को अर्जुन मुंडा समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Share

डोंबारी बुरू के शहीदों को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई श्रद्धांजलि दी. मौके पर कई कार्यक्रम में आयोजित किये गये.

खूंटीः शहादत दिवस पर गुरूवार को डोंबारी बुरू में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. मौके पर खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा समेत वहां पर हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर बड़ी संख्या में बिरसाइत धर्म के अनुयायी, दूर-दराज और आसपास से आये आदिवासी और अन्य लोगों ने डोंबारी बुरू स्थित साइल रकब में चढ़कर शहीदों को नमन किया. इस दौरान अंग्रेजों के खिलाफ हुई लड़ाई में आदिवासियों के योगदान को याद किया गया. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

खूंटी और तोरपा विधायक ने किया नमन

डोंबारी बुरू में गुरूवार को खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने एक साथ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया. इसके अलावा उन्होंने वहां पर शहीदों हुए लोगों को भी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद की. दोनों विधायकों ने अंग्रेजों के खिलाफ हुए संघर्षों को याद करते हुए कहा कि खूंटी जिले के आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया. हम उनके योगदान को कभी भी नहीं भूल सकते हैं. आज के दिन हम ऐसे शहीदों को नमन करते हैं. हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, सुशील पहान, शंकर सिंह मुंडा, सुरजू हस्सा, राहुल केसरी सहित अन्य उपस्थित थे.

Read more

Local News