‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अपनी अगली फिल्म स्पिरिट से चर्चा में हैं. फिल्म में बतौर लीड एक्टर साउथ सुपरस्टार प्रभास नजर आएंगे. हाल ही में खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण को वर्क आवर्स समेत फिल्म में काम करने की अपनी शर्तों पर मंजूरी नहीं मिली थी, जिसके बाद उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी. अब कहा जा रहा है कि अब अल्लू अर्जुन ने संदी रेड्डी की फिल्म से किनारा कर लिया है. आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अपनी हाल ही में अल्लू अर्जुन संग अपनी फिल्म के बारे में जानकारी दी है, जिसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो संदीप रेड्डी वांगा दिवंगत पंजाबी स्टार सिद्धू मूसेवाला पर फिल्म करने जा रहे हैं, जिसके लिए अल्लू अर्जुन को चुना गया था. गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन ने बीते साल ही इस फिल्म में एंट्री की थी, लेकिन अब इस फिल्म पर ब्रेक लग चुका है, कहा जा रहा है कि अब इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के जाने से जूनियर एनटीआर से संपर्क किया जा रहा है.
दीपिका ने क्यों छोड़ी थी फिल्म?
बता दें, दीपिका ने फिल्म स्पिरिट के लिए आठ घंटे की वर्किंग शिफ्ट और मुंह मांगी फीस की मांग की थी, लेकिन संदीप वांगा एक्ट्रेस की इन मांगों पर राजी नहीं हुए और उन्हें फिल्म छोड़कर जाना पड़ा.
- https://www.youtube.com/embed/jlmT4apm1oI
दीपिका-अल्लू अर्जुन की फिल्म
पुष्पा 2 की अपार सफलता के बाद अल्लू अर्जुन अब एटली के साथ AA22XA6 प्रोजेक्ट के लिए बिजी हैं. यानि अल्लु अर्जुन के करियर की 22वीं फिल्म और एटली के करिय की छठी फिल्म, जिसमें हाल ही में दीपिका की एंट्री हुई है. दीपिका और एटली ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दीपिका फिल्म के लिए रिहर्सल करती दिख रही थीं.


