Friday, July 3, 2026

ट्रेन से गिरकर महिला जख्मी

Share

आरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान गिरी वृद्ध महिला

आरा.

आरा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. जख्मी महिला के पति ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जानकारी के अनुसार जख्मी गोपाल के बथान गांव निवासी शिव शंकर की 75 वर्षीया पत्नी बुटानी देवी है.

इधर, जख्मी महिला के पति शिव शंकर ने बताया कि वे दोनों बिहिया से ट्रेन से आरा आ रहे थे. इसी क्रम में जब वह आरा स्टेशन पर ट्रेन से उतर रही थीं. उसी दौरान असंतुलित होकर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. हादसे में जख्मी महिला को सिर में काफी गंभीर चोटें आयी हैं.

Read more

Local News