Tuesday, May 26, 2026

टूर्नामेंट के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) धर्मशाला में आमने सामने हैं.

Share

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस (GT) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आज का मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. जहां उसका मुकाबल 31 मई को क्वालीफायर 2 की विजेता टीम से होगा.

आज के मैच में दोनों टीमों ने अपनी अपनी प्लेइंग-11 में एक-एक बदलाव किए हैं. गुजरात ने तेज गेंदबाज अरशद खान की जगह कुलवंत खेजरोलिया को टीम में शामिल किया है जबकि RCB ने अपनी प्लेइंग-11 में जैकब बेथल की जैकब डफी को शामिल किया है.

टॉस जीतने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘यह एक अच्छी विकेट लग रही है, लेकिन हमने देखा है, और विशेष रूप से इस मैदान पर दूसरी पारी में थोड़ी ओस पड़ती है. इसलिए बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर होना और फिर उसका पीछा करना हमेशा बेहतर रहता है.’

गिल ने आगे कहा, ‘मैंने यहां अंडर-14 और अंडर-16 के दिनों में काफी क्रिकेट खेली है. इसलिए उम्मीद है कि इसका हमें अच्छा फायदा मिलेगा. और हां, यह दुनिया के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक है.’

वहीं आरसीबी के कप्तान पाटीदार ने कहा, ‘सच कहूं तो, मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छा दिख रही है. गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आएगी, इसलिए मुझे लगता है कि 40 ओवरों तक इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा. इसलिए हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे और विपक्षी टीम को दबाव में रखेंगे.’

रजत ने आग कहा, ‘हम इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. मुझे लगता है कि हमने अब तक अच्छी क्रिकेट खेली है और हम विपक्षी टीम पर ध्यान देने के बजाय अपनी ताकत पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.’

RCB vs GT: प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार.

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

Read more

Local News