टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में पहुच गई. कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड ने फिन एलन की तूफानी सेंचुरी की बदौलत केवल 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है. इससे पहले वो 2021 में पहुंचे थे लेकिन ट्रॉफी नहीं उठा सके थे.
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन और टिम सेफर्ट ने शुरू को 6 ओवर में 84 रन बनाकर मैच को साउथ अफ्रीका से दूर कर दिया था. टीम की ओपनिंग साझेदारी 117 रनों की हुई थी. सेफर्ट 33 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हो गए थे. उनको रबाडा ने आउट किया और वही एक गेंदबाज थे जो विकेट लेने में सफल हो पाए. इसके अलावा कोई भी साउथ अफ्रीकी गेंदबाज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सका. जिसकी वजह से कीवी बल्लेबाज 9 विकेट से ही मैच अपने नाम करने सफल रहे.
न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से लगतारा 5 मैच हारने के सिलसिले को भी तोड़ दिया और आईसीसी के नॉकआउट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा. ये उनकी प्रोटियाज के खिलाफ नॉकआउट मैच में चौथी जीत है.
अब न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेलने के लिए कोलकाता से अहमदाबाद का सफर करेगा, जहां उनका मुकाबला 8 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा
SA vs NZ Live Score: फिन एलन बने प्लेयर ऑफ दि मैच
फिन एलन को शानदार पारी की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने 33 गेंद परु 100 रन बनाकर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. यहां उनके रिकॉर्ड पर एक नजर डालें:
1- टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक
2- टी20 इंटरनेशनल में किसी फुल-मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज शतक
3- टी20 इंटरनेशनल में जॉइंट तीसरा सबसे तेज शतक
सबसे तेज T20I शतक
27 गेंद – साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024
29 गेंद – मुहम्मद फहद (तुर्की) बनाम बुल्गारिया, सोफिया, 2025
33 गेंद – फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026
33 गेंद – जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (नामीबिया) बनाम नेपाल, कीर्तिपुर, 2024
33 गेंद – सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024
T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे बड़ा स्कोर
100* – फिन एलन बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026 सेमीफाइनल
96* – तिलकरत्ने दिलशान बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2009 सेमीफाइनल
89* – विराट कोहली बनाम वेस्टइंडजी, मुंबई, 2016 सेमीफाइनल
T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए शतक
123 – ब्रेंडन मैकुलम बनाम बांग्लादेश, पल्लेकेले, 2012
104 – ग्लेन फिलिप्स बनाम श्रीलंका, सिडनी, 2022
100 – फिन एलन बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 202
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के 170 रनों के लक्ष्य को 12.5 ओवर में ही हासिल करके फाइनल में शानदार एंट्री मारी है. जिसमें फिन ऐलन का 33 गेंद पर तूफानी शतक सबसे खास है. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 8 छक्के लगाए. इसके साथ एलन ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी करने का रिकॉर्ड भी तोड़ा दिया है. इसे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिसने 47 गेंद में शतक जड़ा था. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है. इससे पहले वो 2021 में पहुंचा था जहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था.


