भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमेरिका का बड़ा झटका दिया है. उनकी टीम के एक मेन बल्लेबाज आरोन जोन्स को ICC के एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन के आरोप में अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है.
टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं जोन्स
आरोन जोन्स, जिन्होंने USA के लिए 52 वनडे और 48 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, फिलहाल श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कैंप के लिए नेशनल टीम के साथ हैं. वो 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिकी टीम के कप्तान थे. अमेरिका ने अभी तक 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है.
आरोन जोन्स पांच आरोप
ICC ने अपने एक बयान में कहा कि आरोन जोन्स पर क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के एंटी-करप्शन कोड के पांच उल्लंघनों का आरोप लगाया गया है. जो 2023/24 में बारबाडोस की Bim10 लीग के साथ-साथ इंटरनेशनल मैचों में हुई कथित घटनाओं से संबंधित हैं.

इसके परिणामस्वरूप, जोन्स को तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है और उनके पास 28 जनवरी 2026 से 14 दिन का समय है, ताकि वे इन आरोपों का जवाब दे सकें.
CWI के एंटी-करप्शन कोड के तीन उल्लंघन
ICC ने अपने बयान में कहा कि आरोन जोन्स पर CWI के एंटी-करप्शन कोड के तीन उल्लंघनों का आरोप है. जिसमें Bim10 टूर्नामेंट में मैच को फिक्स करना, फिक्स करने की साजिश रचना या किसी भी तरह से अनुचित रूप से मैच को प्रभावित करने के प्रयास का हिस्सा बनने का आरोप है. इसके अलावा उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने क्रिकेट वेस्ट इंडीज को ऐसे किसी भी संपर्क या निमंत्रण के बारे में नहीं बताया. वहीं जब इस मामले की जांच की गई तो उन्होंने नामित एंटी-करप्शन अधिकारी का सहयोग करने में विफल रहे.
ICC के एंटी-करप्शन कोड के दो उल्लंघन
वहीं जोन्स पर ICC के दो एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन का भी आरोप है. जिसमें ICC को भ्रष्ट आचरण में शामिल होने के लिए मिले किसी भी अप्रोच या आमंत्रण की जानकारी देने में विफल रहना और आईसीसी की जांच में बाधा डालना. ऐसी जानकारी को छिपाना या उसमें हेरफेर करना जो जांच के लिए प्रासंगिक हो सकती थी.
आईसीसी ने अपना बयान में ये भी कहा कि ये आरोप एक बड़ी जांच का हिस्सा हैं जिसके परिणामस्वरूप उचित समय पर अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ और भी आरोप लगाए जाने की संभावना है. अनुशासनात्मक कार्यवाही के नतीजे आने तक ICC इस मामले पर कोई और टिप्पणी नहीं करेगा.
बता दें कि अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ हैं. जो अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को भारत के फिलाफ मैच से करेगा.


