Sunday, March 15, 2026

टी20 वर्ल्ड कप के 10वें दिन यानी 16 फरवरी को तीन मैच खेले जाएंगे…….

Share

टी20 वर्ल्ड कप के 10वें दिन यानी 16 फरवरी को तीन मैच खेले जाएंगे. जिसमें बड़ी टीमें सुपर 8 में अपनी जगह बनाने की कोशिश जारी रखे हुए हैं. आज का दिन का पहला मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होगा, जहां राशिद खान की अफगानिस्तान का मुकाबला मुहम्मद वसीम की यूएई टीम से होगा. अफगानिस्तान को टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश है.

इसके बाद दूसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स इंग्लैंड का मुकाबला इटली से होगा. जबकि दिन के तीसरे मुकाबले में पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से होगा, जो सुपर 8 में जाने के लिए दोनों टीमों के लिए अहम साबित हो सकता है.

AFG vs UAE: आज का पहला मैच
आज का पहला मैच अफगानिस्तान और यूएई के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 11 बजे शुरू होगा. अफगानिस्तान अपने पिछले दो मैच हारकर इस मैच में कदम रख रहा है. जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सुपर ओवर में मिली हार भी शामिल है. वहीं दूसरी ओर UAE कनाडा पर पांच विकेट से जीत के बाद नए आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतरेगा.

ये टीमें ग्रुप डी में हैं, जिसको ग्रुप ऑफ डेथ कहा जाता है. क्योंकि इसमें न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें भी हैं, और इन्हीं दोनों टीमों को आगे बढ़ने के ज्यादा चांस हैं.

अफगानिस्तान और यूएई अब तक टी20 में 14 बार आमने सामने आ चुकी हैं, जिसमें अफगानिस्तान ने 11 गेम जीते हैं और UAE तीन मैचों में विजई रहा है.

दोनों टीमों का स्क्वाड
अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदज़ई, सेदिकुल्लाह अटल, फ़ज़लहक फ़ारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक रहीमी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मुजीब उर रहमान, दरवेश रसूली, इब्राहिम ज़दरान, और ज़िया उर रहमान शरीफ़ी.

यूएई: आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहेब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, ध्रुव पाराशर, सैयद हैदर.

ENG vs ITA: आज का दूसरा मैच
आज का दूसरा मैच इंग्लैंड और इटली के बीच खेला जाएगा. जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. इंग्लैंड के पास इटली पर जीत के साथ सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करने का एक शानदार मौका है. इंग्लैंड अब तक 3 में से दो मैच जीता है और वो सुपर 8 में पहुंचने से एक जीत दूर है. इस ग्रुप सी से वेस्टइंडीज पहले ही अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुका है.

हालांकि, इटली नेपाल पर 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज करके अपनी पहली T20 वर्ल्ड कप जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से भरा हुआ है. एंथनी और जस्टिन मोस्का ने मिलकर नाबाद 124 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की और 44 गेंद बाकी रहते 124 रन का टारगेट हासिल कर लिया. यह एक शानदार परफॉर्मेंस थी जिसने उनके कैंपेन में फिर से जान डाल

दोनों टीमों का स्क्वाड
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद.

इटली: जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैंपोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड (विकेट कीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामगे, अली हसन, वेन मैडसेन, सैयद नकवी, जैन अली, थॉमस ड्रैक

SL vs AUS: आज का तीसरा मैच
आज का तीसरा मैच शानदार होने वाला है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना मेजबान श्रीलंका से होने वाला है. जो पल्लेकेले में भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. ऑस्ट्रेलिया के लिए ये मैच सुपर 8 में जाने के लिए बहुत अहम होने वाला है.

ऑस्ट्रेलिया को पिछले मैच में बड़ा झटका लगा था, जब उन्हें जिम्बाब्वे से 23 रन से हार का सामना करना पड़ा था. जिम्बाब्वे के दो विकेट पर 169 रन बनाने के बाद 170 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 146 रन पर आउट हो गया, जिससे वे ग्रुप में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बाद तीसरे नंबर पर आ गए. इसलिए एक और हार कंगारुओं को टूर्नामेंट से बाहर करने के कगार पर धकेल सकती है.

वहीं दूसरी ओर श्रीलंका शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहा है और वो टेबल में टॉप पर बैठा है. यहां पर जीत के साथ वो सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेगा. घरेलू हालात उनके पक्ष में होने के कारण, श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया की कमजोरी का फायदा उठाकर ग्रुप पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगा.

SL vs AUS हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 26 टी20 मैच खेले गए हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 16 मैच में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका को 10 मैच में जीत नसीब हुई है.

दोनों टीमों का स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया टीम: जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड (कप्तान), कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मैथ्यू कुहनेमन, मिशेल मार्श, ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली.

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना, कुसल परेरा, चरिथ असलांका, प्रमोद मदुशन, जनिथ लियानागे.

Table of contents [hide]

Read more

Local News