Saturday, February 21, 2026

 टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 8 फेज 21 फरवरी से एक मार्च तक खेला जाएगा.

Share

 टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज आज 21 फरवरी से शुरू हो रहा है. जिसका पहला मैच ग्रुप टू से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. सुपर 8 के ग्रुप टू में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड के अलावा इंग्लैंड और श्रीलंका हैं.

PAK vs NZ: ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन
2009 टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन के बाद सुपर 8 में कदम रख रहा है. ग्रुप स्टेज में उन्होंने चार मैचों में से तीन मैच में जीत हासिल की थी. सिर्फ भारत से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड का भी टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में ऐसा ही प्रदर्शन रहा. मिचेल सेंटनर की टीम ने चार में से तीन मैच जीते और सिर्फ एक मैच में उसे 2024 टी20 वर्ल्ड कप की रनर-अप साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा.

न्यूजीलैंड के सामने चुनौती
न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी चुनौती का सामना पिच और कंडीशनर का होगा, क्योंकि वे सुपर 8 के सभी मैचों के लिए इंडिया से श्रीलंका जा रहे हैं. जहां उनके सभी मैच कोलंबो में खेलने हैं. इससे पहले पहले वो अपने ग्रुप मैच भारत में खेले थे.

PAK vs NZ: स्पिनरों पर रहेगी नजर
कोलंबो के प्रेमदासा की पिच स्पिनरों के लिए मददगार रही है, और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, ग्रिप और टर्न और ज्यादा बढ़ जाती है. दोनों टीमों के स्पिनरों से मैच का नतीजा तय करने में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है.

पाकिस्तान की टीम के पास उस्मान तारिक, अबरार अहमद, साइम अयूब, मोहम्मद नवाज और कप्तान सलमान आगा जैसे कुछ अच्छे स्पिनर हैं, जो न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दे सकते हैं.

वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड के पास भी अच्छे स्पिनर हैं. कैप्टन सेंटनर बीमारी की वजह से पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन वह फिट हैं और सुपर 8 स्टेज के लिए टीम में वापसी करने को तैयार हैं.

माइकल ब्रेसवेल के चोटिल होने के बावजूद, ब्लैक कैप्स के पास स्पिन के अच्छे ऑप्शन हैं. इसके अलावा ईश सोढ़ी, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र भी स्पिन डिपार्टमेंट में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

PAK vs NZ: हेड टू हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डाले तो पता चलता है कि यह 50वीं बार होगा जब पाकिस्तान T20I में न्यूजीलैंड का सामना करेगा. दोनों टीमों के बीच सबसे छोटे फॉर्मेट में कांटे की टक्कर है, जिसमें पाकिस्तान ने अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए 49 मैचों में से 24 जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 23 मैच जीते हैं, और दो मैच टाई रहे हैं.

वहीं T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान का पलड़ा भारी है. दोनों टीमें वर्ल्ड कप में 7 बार एक-दूसरे से भिड़ी हैं, जिसमें से पाकिस्तान ने 5 मैच जीते हैं, जबकि ब्लैक कैप्स को केवल 2 मैचों में जीत मिल सकी है.

PAK vs NZ: दोनों टीमों का स्क्वाड
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नाफे, मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी.

Read more

Local News