Monday, March 30, 2026

टीवी के हिट शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 – आइए जानें इस शो के विजेता के बारे में…

Share

मुंबई: ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 का प्रीमियर जनवरी 2025 में हुआ था. यह सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सेलिब्रिटी कुकिंग शोज में से एक है. 6 महीने के टेलीविजन पर धमाल मचा रहा यह शो पहले ही दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है, जिसमें सेलिब्रिटीज के बीच मजेदार बातचीत, पाककला की उथल-पुथल, कॉमेडी के धमाके और भी बहुत कुछ शामिल था. इसका फिनाले जून 2025 में पूरा हुआ था, और जैसा कि बताया गया है, शो के विजेता की घोषणा 27 जुलाई, 2025 यानी आज की जाएगी. हालांकि हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि इस सेलिब्रिटी कुकिंग शो की ट्रॉफी किसे मिलेगी. लेकिन रिपोर्ट्स का दावा है कि यह जानकारी पहले ही लीक हो गई थी.

एक इंटरव्यू में शो की होस्ट और लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने शो की सफलता के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा कि यह शो अपने दिलचस्प कॉन्सेप्ट और टीम की कड़ी मेहनत की बदौलत कामयाब हुआ. उन्होंने अपनी टीम की तारीफ भी की.

भारती ने इंटरव्यू में बताया, चाहे कंटेस्टेंट हों, शेफ हरपाल सर हों या प्रोडक्शन टीम, हर कोई शो को हिट बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है. पहला सीजन दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहा था, और दूसरे सीजन में मेकर्स ने इसे और भी बेहतर बना दिया है.

उन्होंने कहा, ”लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 का अंतिम एपिसोड ड्रामा, रोमांच, मनोरंजन और मस्ती से भरपूर होगा.चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने शो के सफर को और भी रोमांचक बनाने के लिए एक खास ट्विस्ट देने का प्लान किया है.शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने अंतिम एपिसोड के लिए एक खास एपिसोड शामिल किया है, जहां जाने-माने नाम ‘लाफ्टर शेफ्स’ 2025 के सेट की शोभा बढ़ाएंगे.’

कौन हो सकता है विजेता?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एली गोनी और रीम शेख ने ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में पहला रनर-अप स्थान हासिल किया है. वहीं, एल्विश यादव के एक व्लॉग के दौरान, अंकिता लोखंड़े अली गोनी को फिनाले में जगह बनाने के लिए उन्हें बधाई देती दिखी थी. वहीं, एल्विश यादव भी अपने व्लॉग में खुलासा किया था कि फाइनल में अपने पार्टनर करण कुंद्रा के साथ वो और अली गोनी-रीम फाइनल में हैं.

एक महीने पहले, जब शो की शूटिंग खत्म हुई थी, तब एक रिपोर्ट में संभावित विजेता का नाम सामने आया था. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एली गोनी ने अपनी जोड़ी रीम शेख के साथ शो जीत लिया है. यह भी बताया गया कि करण कुंद्रा और एल्विश यादव पहले रनर-अप रहे, जबकि रुबीना और राहुल वैद्य तीसरे स्थान पर रहे. हालांकि, न तो चैनल और न ही मेकर्स ने अभी तक इस खबर की पुष्टि की है.

शो के सदस्य
एली गोनी-रीम शेख, एल्विश यादव-करण कुंद्रा लाफ्टर, कश्मीरा शाह-कृष्णा अभिषेक,राहुल वैद्य-रुबीना दिलैक, निया शर्मा-सुदेश लहरी, अभिषेक कुमार-समर्थ जुरेल शेफ्स सीजन 2 की विजेता ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. विजेता को लाखों रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले कब और कहां देखें?
‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 के विजेता का नाम रविवार (27 जुलाई) को सितारों से सजे फिनाले में घोषित किया जाएगा. मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे अपने नए शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के प्रमोशन के लिए सेट पर मौजूद रहेंगे. वे फिनाले के गेस्ट होंगे. ‘पति पत्नी और पंगा’ 2 अगस्त से रात 9:30 बजे ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 की जगह लेगा. फिलहाल, फैंस को यह जानने के लिए कुछ घंटों का इंतजार करना होगा कि ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 किसने जीता और कलर्स टीवी से चमचमाती ट्रॉफी और नकद पुरस्कार किसने जीता.

Read more

Local News