Wednesday, April 29, 2026

टीम इंडिया के टाइट शेड्यूल पर IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने BCCI की कड़ी आलोचना की.

Share

 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने BCCI पर आरोप लगाया कि वह टाइट शेड्यूलिंग करके अपने खिलाड़ियों को खत्म कर रहा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी का समय मिलना चाहिए.

बता दें कि आईपीएल के खत्म होने के कुछ दिन बाद ही भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज शुरू हो जाएगी. आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई को होने की संभावना है. उसके बाद 6 जून से भारत और अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगे और फिर उसके बात तान वनडे मैच भी खेलेंगे.

इससे पहले, कई रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल BCCI के इस फैसले से खुश नहीं हैं कि IPL 2026 सीजन खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच रखा गया है.

IPL के पूर्व चेयरमैन ने BCCI पर लगाए गंभीर आरोप
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, ललित मोदी ने उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दी जिसमें कहा गया था कि IPL 2026 सीजन के बाद थकान के कारण आने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. उन्होंने BCCI से आग्रह किया कि खिलाड़ियों की भलाई के लिए वह इस बेतुकी शेड्यूलिंग को बंद करें.

ललित मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘मैं सहमत हूं, BCCI अपनी बहुत टाइट शेड्यूलिंग से अपने खिलाड़ियों को खत्म कर रहा है. दोस्तों, इस बेतुकी शेड्यूलिंग को बंद करो, जिससे तुम खिलाड़ियों को गुजार रहे हो. उन्हें अपने परिवार के साथ समय चाहिए और बस आराम का समय चाहिए. तुम्हें पैसों की जरूरत नहीं है. मैंने ऐसी सालाना कमाई का इंतजाम किया था, जिससे पूरी दुनिया को जलन होती है. उन कुर्सियों पर बैठे हुए तुम्हें इस बारे में कभी चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. भगवान के लिए, अपने फैसलों से कुछ अच्छा करो. खिलाड़ियों की भलाई सबसे ऊपर है. उनसे ज्यादा काम न करवाओ, इसलिए मैंने कहा है कि BCCI में ज्यादातर सदस्य खिलाड़ी ही होने चाहिए.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘भगवान के लिए, एक पेशेवर CEO रखो. उसे अच्छी सैलरी दो और BCCI संगठन के केंद्र में मानव संसाधन और खिलाड़ियों के ‘आत्म-विकास’ को रखो. स्टेडियमों को बेहतर बनाने और फैंस को विश्व-स्तरीय अनुभव देने पर काम करो, न कि खिलाड़ियों से खच्चरों की तरह काम करवाओ. इस संगठन को भी एक ‘दिल और आत्मा’ मिलने दो.’

Read more

Local News