Sunday, April 5, 2026

झुमरी तिलैया शहर के अड्डी बांग्ला स्थित दुर्गा मंडप के सामने शुक्रवार की सुबह खाली जमीन पर रखे फल के कैरेट में अचानक भीषण आग लग गई.

Share

झुमरी तिलैया शहर के अड्डी बांग्ला स्थित दुर्गा मंडप के सामने शुक्रवार की सुबह एक खाली जमीन पर रखे फल के कैरेट में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसे काफी दूर से देखा जा सकता था. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया.

झारखंड में कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया के अड्डी बांग्ला इलाके में आज शुक्रवार सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब दुर्गा मंडप के सामने एक खाली जमीन पर रखे फल के कैरेट में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतना तेज थी की उसे काफी दूर से देखा जा सकता था. 

शुरुआत में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया पर आग बढ़ती गई. ऐसे में दमकल विभाग को सूचना दी गई. हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले हीं लोगों ने आग बुझा लिया. आग से फल का काफी कैरेट जल गया. बता दें की इस इलाके में बाजार समिति होने की वह से कई फल गद्दी है. इनका खाली कैरेट जमीन में पड़ा रहता है उसी में आग लगी. आग लगने का करना पता नहीं चल पाया है. इससे पहले भी इस इलाके में इस तरह की घटना हो चुकी है.

Read more

Local News