Wednesday, March 18, 2026

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं की एक व्यापक A to Z सूची जारी की है.

Share

 झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं की एक व्यापक A to Z सूची जारी की है. इस पहल का उद्देश्य आम जनता को सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मिलने वाली मुफ्त और रियायती स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोग अपनी बीमारी और जरूरत के अनुसार सही स्वास्थ्य केंद्र का चयन कर सकें.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी इस लिस्ट में बच्चों से लेकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य सेवाओं को आसान भाषा में बताया गया है. हालांकि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है. इसके तहत 6 जनवरी से 10 जनवरी के बीच विशेष स्वास्थ्य गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

सरकार का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के मरीजों को यह समझने में आसानी होगी कि उन्हें अपनी बीमारी के अनुसार किस स्वास्थ्य केंद्र में जाना चाहिए. स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के नागरिकों से अपील की है कि वे इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग करें.

श्रेणीस्वास्थ्य सुविधाएं 
Aआयुष्मान कार्ड, अबुआ स्वास्थ्य कार्ड और आभा आईडी कार्ड बनाने की सुविधा
Bदृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम में मोतियाबिंद का इलाज और मुफ्त चश्मा वितरण
बच्चों के लिए विशेष बाल स्वास्थ्य सेवाएं 
Dकिडनी रोगियों के लिए डायलिसिस की सुविधा 
Eनाक, कान और गला से संबंधित जांच, रक्त की उपलब्धता के लिए ई-रक्तकोष की सुविधा 
Fपरिवार नियोजन और उससे संबंधित फॉलो-अप सेवाएं 
वृद्धजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं, हर तीसरे शनिवार को विशेष शिविर का आयोजन
Hहोम्योपैथी और यूनानी पद्धति से उपचार की सुविधा 
आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों और घेंघा रोग की जांच 
जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं 
किडनी रोगों की पहचान और उपचार की व्यवस्था
Lकुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मुफ्त जांच और दवाएं
Mमलेरिया की जांच के साथ मानसिक स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा
Nमहिलाओं के लिए पोषण परामर्श और गैर-संचारी रोगों से संबंधित जानकारी
प्रसूति एवं स्त्री रोग से जुड़ी विशेषज्ञ सेवाएं 
Pमलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार और डायरिया जैसे संक्रामक रोगों से बचाव के लिए निवारक कार्यक्रम 
मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर जोर 
Rसांप काटने, कुष्ठ रोग और अन्य गंभीर स्थितियों में रेफरल सेवाओं की व्यवस्था 
Sबीपी, शुगर, एनीमिया, कैंसर, दांत तथा नाक, कान और गला की नियमित स्क्रीनिंग 
Tटीबी मुक्त झारखंड अभियान के तहत क्षय रोग की मुफ्त जांच और इलाज 
Uशहरी क्षेत्रों के लिए विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम का संचालन 
Vबच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण व उसका ऑनलाइन रिकॉर्ड  
W महिलाओं के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 
Xजिला, अनुमंडल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स-रे और ईसीजी जांच की सुविधा
Yप्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग अभ्यास की व्यवस्था  
स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के दौरान शून्य त्रुटि सुनिश्चित करने की विशेष तैयारी

Read more

Local News