Wednesday, July 15, 2026

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सहायक वन संरक्षक (ACF) मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है.

Share

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सहायक वन संरक्षक (ACF) मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में 368 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जो अब अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट के लिए तैयार हैं.

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सहायक वन संरक्षक के 78 पद के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा में 368 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. जो अब शारीरिक परीक्षण (Physical Test) में शामिल होंगे. 

सफल अभ्यर्थी 28 व 29 जुलाई 2026 को शारीरिक परीक्षण में शामिल होंगे. इसके बाद इंटरव्यू व चिकित्सा जांच में शामिल होंगे. इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा. 

78 पदों पर होगी नियुक्ति 

कुल 78 पद में अनारक्षित के 32 पद, एससी के आठ पद, एसटी के 20 पद, बीसी वन के छह पद, बीसी टू के पांच पद व इडब्ल्यूएस के सात पद शामिल हैं. 

अप्रैल में हुई थी मुख्य परीक्षा 

मुख्य परीक्षा का आयोजन चार से 12 अप्रैल 2026 तक किया गया था. इसमें पीटी में सफल 1110 अभ्यर्थी शामिल हुए. आयोग द्वारा 13 जुलाई 2025 को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था. जिसमें 34 केंद्र पर 16 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए. पीटी के बाद 25 जुलाई 2025 को माॉडल उत्तर जारी किया गया था.  इसके बाद 26 अगस्त, 13 अक्तूबर, 12 नवंबर व 25 नवंबर 2025 को संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया. नौ दिसंबर 2025 को पीटी का रिजल्ट जारी किया गया. मुख्य परीक्षा में प्रभात खबर ने अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद के प्रश्न में 65 से अधिक त्रुटियों की ओर  आयोग का ध्यान आकृष्ट कराया था. 

Read more

Local News