Tuesday, April 14, 2026

झारखंड में सर्दी का सितम जारी, हजारीबाग रहा सबसे ठंडा, तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Share

रांची: 16 जनवरी 2025 को झारखंड का हजारीबाग जिले में सबसे अधिक ठंड रहा. यहां पारा 06℃ तक गिर गया. वहीं झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला खरसावां का रहा जहां पारा 27.6℃ तक चढ़ा.

जिन जिले या बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा उसमें बोकारो का तापमान 9.5℃, चतरा का न्यूनतम तापमान 9.8℃, देवघर का 9.2℃, धनबाद का न्यूनतम तापमान 8.3, गुमला का न्यूनतम तापमान 6.4℃, लातेहार का न्यूनतम तापमान 9.5℃, लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 6.5℃, रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.6℃ और जगरनाथपुर का न्यूनतम तापमान 9℃ शामिल है.

राज्य के गढ़वा, डाल्टनगंज और चतरा में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर काफी कम रहा, इस वजह से इन जगहों पर लोगों को ठंड का अहसास अधिक हुआ. डाल्टनगंज में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर सिर्फ 6℃ रहा, वहीं चतरा में यह अंतर और कम 3.7℃ रहा जबकि गढ़वा में उच्चतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर 5.8℃ रहा.

मुख्य जिले, शहरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

जिलाअधिकतम तापमान (℃)न्यूनतम तापमान (℃)
रांची24.28.0
पूर्वी सिंहभूम26.012.0
पलामू11.817.8
बोकारो24.19.5
देवघर23.29.2
धनबाद22.28.3
गढ़वा17.111.3
हजारीबाग22.66.0
जामताड़ा25.810.5
खूंटी25.510.1
लातेहार21.89.5
लोहरदगा23.26.5
पाकुड़24.611.1
रामगढ़24.17.6
चाईबासा13.126.8
पश्चिमी सिंहभूम27.610.0
चतरा16.89.8

मौसम केंद्र, रांची से जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान में 17 जनवरी की सुबह राज्य में कहीं कहीं पर सुबह की शुरुआत हल्के से मध्यम दर्जे की कोहरे या धुंध के साथ होगी. कोहरा छंटने के बाद आसमान में आंशिक बादल बनने की संभावना है. 18 जनवरी की सुबह में भी हल्के दर्जे की कोहरे या धुंध बनने के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. 19 जनवरी की सुबह की शुरुआत कोहरा और धुंध के साथ होगी, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जायेगा. 20 जनवरी को दिन की शुरुआत तो हल्के दर्जे की कोहरे और धुंध से होगी, दिन चढ़ने के साथ मौसम आसमान साफ हो जाएगा. मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 17 जनवरी को रांची और आसपास का तापमान 11 ℃ से 24 ℃ के बीच रहने की संभावना है……..

Read more

Local News