Monday, June 8, 2026

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है.

Share

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को वोटिंग तय हो गई है. क्योंकि तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है. इनमें झामुमो के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और परिमल नथवानी के नाम शामिल हैं जो निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में मैदान में उतरे हैं.

नामांकन के अंतिम दिन यानी 8 जून को विधानसभा में दिनभर गहमागहमी बनी रही. खास बात रही कि भाजपा ने गौरव बल्लभ को मैदान में नहीं उतरा और पूरा एनडीए परिमल नथवानी के पक्ष में एकजुट हो गया. जबकि भाजपा के गौरव बल्लभ पर्चा खरीद चुके थे. सबसे रोचक बात है कि झामुमो की कल्पना सोरेन कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की प्रस्तावक बनी हैं. इससे साफ है कि अपने अपने प्रत्याशी को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन एकजुट हो गया है.

परिमल नथवानी के पक्ष में एनडीए एकजुट

राज्यसभा की दूसरी सीट का मुकाबला बेहद रोचक होता दिख रहा है. 8 जून को जब ये नामांकन दाखिल करने पहुंचे तो इनके साथ एनडीए की एकजुटता नजर आई. परिमल नथवानी ने दो सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया. एक सेट में भाजपा के बाबूलाल मरांडी, मनोज यादव, नवीन जयसवाल, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा, प्रकाश राम और सीपी सिंह के अलावा लोजपा रामविलास के जनार्दन पासवान और आजसू के निर्मल महतो प्रस्तावक बने. दूसरे सेट में भाजपा के चंपाई सोरेन, अमित कुमार यादव, नागेंद्र महतो, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, मंजू कुमारी, रागिनी सिंह, पूर्णिमा साहू, देवेंद्र कुंवर और आलोक चौरसिया के अलावा जदयू के सरयू राय प्रस्तावक बने हैं. परिमल नथवानी ने वर्ष 2025-26 में कुल आय 35 करोड़ 70 लाख दिखाई है.

Three candidates filed nomination papers for election to two Rajya Sabha seats in Jharkhand

कांग्रेस प्रत्याशी के लिए इंडिया गठबंधन एकजुट

कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने भी दो सेट में नामांकन दाखिल किया है. पहले सेट में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव, रामेश्वर उरांव, राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह, भूषण बाड़ा, नमन विक्सल कोंगाड़ी, सुरेश बैठा, शिल्पी नेहा तिर्की, राजेश कच्छप और जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह प्रस्तावक बने हैं. खास बात है कि प्रणव झा के नामांकन के दूसरे सेट में झामुमो विधायक कल्पना सोरेन, राजद विधायक संजय प्रसाद यादव, राजद विधायक सुरेश पासवान, झामुमो के मंगल कालिंदी, दीपक बिरुआ, निरल पूर्ती, भूषण तिर्की, सुखराम उरांव, नरेश प्रसाद सिंह और भाकपा माले के अरुप चटर्जी प्रस्तावक बने हैं.

Three candidates filed nomination papers for election to two Rajya Sabha seats in Jharkhand

झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम के प्रस्तावक बने सीएम

पहली सीट पर जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम के समर्थन में खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नामांकन के दौरान मौजूद रहे. बैद्यनाथ राम के पहले सेट के नामांकन पर्चा में हेमंत सोरेन, स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, उदय शंकर सिंह, लुईस मरांडी, सबीता महतो, समीर कुमार मोहंती, अनंत प्रताप देव, जीगा सुसारन होरो और संजीव सरदार प्रस्तावक बने हैं. दूसरे सेट में बसंत सोरेन, हफीजुल हसन, सुदिव्य कुमार, उमाकांत रजक, धनंजय सोरेन, योगेंद्र प्रसाद, मो.ताजुद्दीन, आलोक कुमार सोरेन, सुदीप गुड़िया और रामसूर्य मुंडा प्रस्तावक बने हैं. बैद्यनाथ राम ने 2024-25 में 15 लाख 52 हजार की आय दिखाई है.

Read more

Local News