Saturday, June 27, 2026

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के दौरान शिक्षकों की भूमिका में बड़ा बदलाव किया गया है.

Share


Ranchi: 
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के दौरान शिक्षकों की भूमिका में बड़ा बदलाव किया गया है. अब सभी जिलों में शिक्षकों को “Volunteer for SIR 2026” के रूप में नामित किया जाएगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को निर्देश जारी किया है.मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम 30 जून 2026 से शुरू होगा. गणना का कार्य 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा.

  • निर्वाचन विभाग ने कहा है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए पहले से BLO के रूप में काम कर रहे अधिकांश शिक्षकों की जगह अब दूसरे कर्मियों की नियुक्ति की गई है. केवल विशेष परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में ही शिक्षकों से BLO का काम लिया जाएगा.
  • अब सभी जिलों में शिक्षकों को “Volunteer for SIR 2026” के रूप में नामित किया जाएगा. इनकी जिम्मेदारी लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान जरूरी जानकारी और सहयोग देना होगा, ताकि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे.
  • निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग से कहा है कि नामित शिक्षक वॉलंटियर्स को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक इस कार्य को प्राथमिकता देने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं.
  • निर्वाचन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि संविधान के अनुच्छेद 324(6) के तहत मतदाता सूची से जुड़े कार्य में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण में काम करेंगे.

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम 30 जून 2026 से शुरू होगा. गणना का कार्य 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा. मतदाता सूची का प्रारूप 5 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा. इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा और आपत्ति ली जाएगी. अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी.

Read more

Local News