Friday, March 6, 2026

झारखंड के 9 IPS को मिला प्रमोशन!

Share

रांची : झारखण्ड के छह एसपी डीआइजी रैंक में, तीन डीआइजी आइजी बनाए गए हैं । पूर्व में विभागीय प्रोन्नति बोर्ड की बैठक में प्रोमोशन मिला था जो कि आज एक जनवरी 2025 से प्रभावी है. चंदन कुमार सिन्हा एसएसपी रांची है उनके पद को डीआइजी में उत्क्रमित किया गया। रांची के एसएसपी बने रहेंगे।अनूप बिरथरे डीआइजी रांची हैं। इन्हें आईजी एसटीएफ बनाया गया।सुनील भास्कर डीआईजी हजारीबाग है। इन्हें आईजी पलामू बनाया गया।मयूर पटेल कन्हैयालाल डीआईजी जैप हैं। इन्हें आईजी मानवाधिकार बनाया गया।अजीत पीटर डुंगडुंग देवघर एसपी है। उनके पद को डीआइजी में उत्क्रमित किया गया है। एसपी देवघर बने रहेंगे।चंदन कुमार झा एसपी विशेष शाखा से डीआईजी एसआइबी, अनुरंजन किस्पोट्टा एसपी सीआईडी से डीआईजी विशेष शाखा,प्रियदर्शी आलोक एसपी एसटीएफ से डीआईजी रेल,अंबर लकड़ा 3 कमांडेंट गोविंदपुर से डीआईजी दुमका बना दिए गए हैँ।

Read more

Local News