Sunday, May 17, 2026

झारखंड के स्पीकर ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, राज्य में सोहराय, टुसू और मकर संक्रांति की धूम 

Share

रांची: मकर संक्रांति के दिन भगवान भास्कर के उत्तरायण होने के साथ ही सनातन धर्म में शुभ कार्य का द्वार खुल गया है. मंगल कामना के साथ लोग शुभ कार्यों में जुट गए हैं. इस साल की मकर संक्रांति को प्रयागराज में लगे महाकुंभ ने और भी खास बना दिया है. नेक मनोकामना के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई जा रही है.


झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो भी इस पुण्य के भागी बने हैं. उन्होंने मकर संक्रांति के दिन संगम में आस्था की डुबकी लगाई है. सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए उन्हें अपनी भावनाएं भी प्रकट की है. स्पीकर ने लिखा है कि ‘विश्व के विशालतम सांस्कृतिक समागम महाकुंभ के दूसरे दिन आज पवित्र संगम में डुबकी लगाई. पूजा अर्चना कर भगवान सूर्य से झारखंड वासियों की समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की प्रार्थना की. महाकुंभ हमारी हजारों साल पुरानी आस्था, धार्मिक संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा मानवता का उत्सव है’.

Read more

Local News